मुसलमानों के मसायल व अन्य मुद्दों पर एकजुटता के साथ जागरूकता जरूरी

0
IMG-20231214-WA0026

 

 

*20 दिसंबर को डाल्टनगंज पहुंचने का आह्वान*



 

 

 

छतरपुर(पलामू ):- मुस्लिम समाज को अपना हक अधिकार लेने, उर्दू को पूरे तौर पर लागू करने, वक्फ बोर्ड का गठन, उर्दू विश्वविद्यालय खोलने के मामले में सरकार से मांग करने व समाज में दहेज रूपी कुरीतियों के प्रति एकजुटता व जागरूकता लाने को लेकर तहरीके बेदारी इस्लाहे मुआसरा कांफ्रेंस की पलामू जिला इकाई छतरपुर मुख्यालय के सलाउद्दीन साहब के आवास पर मुसलमानो के साथ बैठक की। बैठक की सदारत मौलाना खुर्शीद अनवर नूरी ने की। बैठक में मुसलमानों की विभिन्न समस्याओं के अलावा पीछड़ेपन के कारणों पर विस्तृत चर्चा की गई। मौलाना मुफ्ती मोजीबुल्लाह रजवी ने कहा कि झारखंड की सरकार राज्य में उर्दू को उसका हक नहीं दे रही है। स्कूलों में उर्दू शिक्षक नहीं हैं। कार्यालयों में ट्रांसलेटर नहीं हैं। राज्य में उर्दू यूनिवर्सिटी की स्थापना होनी चाहिए, वक्फ बोर्ड का गठन नहीं हुआ। इसके अलावा हर जगह मुसलमानो को प्रताड़ित किया जाता है, दुर्व्यवहार होता है। इसके लिए हरिजन आदिवासी की तरह सुरक्षा के लिए एक्ट बनना जरूरी है। उन्होंने मुसलमानो से दहेज समेत अन्य कुरीतियों को खत्म करने की शपथ लेने का भी आह्वान किया। मौलाना महताब आलम ने कहा कि अपना हक लेने के लिए एकजुटता और जागरूकता दोनो जरूरी है। मौलाना महताब आलम ने कहा कि मुसलमानों को जागरूक करने के लिए एदारा ए शरिया ने एक तहरीक चलाई है। सभी मुसलमानो को इस तहरीक से जुड़ने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि गांव गांव के लोगों को जोड़ कर उन्हें जागरूक करने का काम प्रखंड में गठित कमेटी करेगी। उन्होंने पलामू जिला मुख्यालय स्थित राहत नगर ईदगाह मैदान डाल्टनगंज में 20 दिसंबर को आयोजित जिला स्तरीय कांफ्रेंस में शामिल होने की सभी को दावत दी। कांफ्रेंस में गाजिय मिल्लत मौलाना गुलाम रसूल बलियावी साहब के अलावा देश के कई जाने माने उलेमा हिस्सा लेंगे। मौलाना जुबैर साहब ने कहा कि हर गांव से 20 दिसंबर को डाल्टनगंज पहुंच कर हक के लिए एकजुटता का परिचय देने का काम करें। उन्होंने कहा कि एकता में ही ताकत है। अध्यक्षता कर रहे मौलाना जुनैद मिस्बाही,कारी खुर्शीद साहब,करि अल्ताफ साहब,मौलाना जफरुद्दीन साहब,मौलान नुरुल्लाह साहब,मौलाना सफीक साहब कारी असलम अंसारी ,मुख्तार अंसारी,आसिफ एकबाल, कैश अख्तर,कुर्बान अंसारी,शादाब अंसारी,नौखेज खा, अलीशेर अंसारी,फिरदौस आलम,नजरुल अंसारी,बदरुद्दीन अंसारी,अमीन अंसारी समेत सैकड़ो की संख्या में मुस्लिम लोग उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *