कुत्ता काटने से चार वर्षीय बच्चा घायल
कुत्ता काटने से चार वर्षीय बच्चा घायल
बालूमाथ ।बालूमाथ थाना क्षेत्र के हाँथडीह ग्राम में कुत्ता काटने से एक चार वर्षीय बच्चा घायल हो गया ।घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार आयुष कुमार 4 वर्ष पिता कुलेश्वर भुइँया ग्राम हांथडीह थाना बालूमाथ निवासी अपने घर के बाहर खेल रहा था ।इसी दौरान एक पागल कुत्ते ने उसे काट लिया ।जिससे बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया ।घटना के बाद परिजनों के सहयोग से बच्चे को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया ।जहां डॉक्टर अलीशा टोप्पो द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया ।
