पीएम मोदी 25 दिसंबर को करेंगे अयोध्या एयरपोर्ट का उद्घाटन नई;

0
download (1)

पीएम मोदी 25 दिसंबर को करेंगे अयोध्या एयरपोर्ट का उद्घाटन नई

 

दिल्ली । पीएम नरेंद्र मोदी आगामी 25 दिसंबर को अयोध्या एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। बता दें ‎कि अयोध्या इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नाम श्रीराम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा रखा गया है। ‎जिसका काम 15 दिसंबर तक पूरा करने का आदेश दिया गया है। ‎मिली जानकारी के अनुसार एयरपोर्ट का काम लगभग पूरा हो चुका है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ‎फिलहाल लाइसेंस की प्रक्रिया जारी है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने एयरपोर्ट को टिकटों की बुकिंग के लिए एवायजे कोड भी जारी कर दिया है। संभावना जताई जा रही है कि एयरपोर्ट से पहली उड़ान 10 जनवरी को शुरू हो सकती है और यह पहली उड़ान दिल्ली के लिए हो सकती है। मीडिया में आ रही रिपोर्ट के मुताबिक 2200 मीटर लंबे और 45 मीटर चौड़े रनवे का निर्माण पूरा हो गया है, जिसपर एयरबस-ए 320 उड़ान भर सकता है। वहीं सुल्तानपुर स्टेट हाइवे पर स्थित डाभासेमर के पास से एयरपोर्ट आने-जाने का नया फोरलेन मार्ग बन गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *