24 वर्षीय युवक ने जहर खाकर की आत्महत्या जांच में जुटी पुलिस;

0
images

24 वर्षीय युवक ने जहर खाकर की आत्महत्या जांच में जुटी पुलिस

 

सिंगरौली जिले के विन्ध्यनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बनौली गांव में 24 वर्षीय युवक के जहर खाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार विन्ध्यनगर पुलिस को सूचना मिली कि बनौली गांव में एक 24 वर्ष का युवक आकाश वर्मा ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली है। हालांकि उसके पहले ही परिजनों ने युवक को नेहरू अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया था जहां डॉक्टर ने उसे घोषित कर दिया था इसके बाद एनसीएल नेहरु अस्पताल जयंत में पहुंची पुलिस ने पहुंच कर मोर्चा संभाल।

हालांकि नेहरू अस्पताल में युवक के परिजनों ने काफी हंगामा किया।  परिजनों का आरोप था कि पुलिस के दबाव के कारण हमारे लड़के ने आत्महत्या की है बताया जा रहा है कि विन्ध्यनगर थाने में युवक के खिलाफ अपराधों में शामिल होने की जानकारी बताई जा रही है फिलहाल विन्ध्यनगर पुलिस व जयंत चौकी पुलिस ने नेहरू अस्पताल पहुंचकर हंगामे को शांत करने का प्रयास किया।  फिलहाल इस पूरे मामले पर विन्ध्यनगर पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *