बहादुर राम को सर्वजन पेंशन योजना के तहत वृद्धावस्था पेंशन का मिला लाभ

0
0946da24-cf0d-4a8d-b3ae-b96b737df64d

बहादुर राम को सर्वजन पेंशन योजना के तहत वृद्धावस्था पेंशन का मिला लाभ

कौड़िया गांव निवासी बहादुर राम को सर्वजन पेंशन योजना के तहत वृद्धावस्था पेंशन का लाभ मिला। आपकी योजना-आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत आयोजित शिविर में बहादुर राम को यह लाभ दिया गया। कौड़िया पंचायत भवन में आयोजित शिविर के दौरान वृद्धावस्था पेंशन का लाभ मिलने से बहादुर राम ने खुशी जाहिर की और सरकार को धन्यवाद दिया। पेंशन की स्वीकृति पत्र प्राप्त करने के बाद उन्होंने शिविर में उपस्थित स्थानीय प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों को भी धन्यवाद दिया है। उन्होंने बताया कि शिविर में तुरंत योजना का लाभ मिलने से उन्हें सरकारी कार्यालयों में दौड़-भाग नहीं करना पड़ा। बहादुर के तीन पुत्र एवं एक पुत्री हैं। पेंशन के लिए उसने पूर्व में भी कई आवेदन दिए, लेकिन लाभ नहीं मिला। शिविर में लाभ मिला। पेंशन की राशि मिलने से उनका गुजर -बसर सही से हो सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *