हेल्पिंग कॉर्प्स फाउंडेशन ने बांटा कंबल व खाद्य सामग्री
हेल्पिंग कॉर्प्स फाउंडेशन ने बांटा कंबल व खाद्य सामग्री
सरिया के बागोडीह पंचायत अंतर्गत पंदनाटांड में जरूरतमंदों ,बुजुर्गो के बीच बांटा गया कंबल व बच्चो के बीच बांटी गई खाद्य सामग्री
सोमवार को हेल्पिंग कॉर्प्स फाउंडेशन ने सरिया के बागोडीह पंदनाटांड में जरूरतमंद बुजुर्गो के बीच कंबल बांटा वही बच्चो के बीच खाद्य सामग्री का वितरण किया। इस बाबत मुख्य अतिथि के रूप में हेल्पिंग कॉर्प्स फाउंडेशन के राज्य अध्यक्ष विशाल गंभीर, उपाध्यक्ष मनोज चावला, राजेश कुमार राणा व सरिया के समाजसेवी परमानंद बरनवाल मौजूद थे । इस बाबत हेल्पिंग कॉर्प्स के राज्य अध्यक्ष ने बताया की हेल्पिंग कॉर्प्स फाउंडेशन झारखंड के हर क्षेत्र में जरूरतमंद लोगों के लिए कार्य कर रहा हैं वही मानव अधिकार,बाल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण को लेकर लगातार अपनी आवाज साशन प्रशाशन तक पहुंचा रहा हैं ।वही कहा की आज गिरिडीह के सरिया टीम द्वारा आदिवासी बहुल क्षेत्र पंदनाटांड में जरूरतमंद लोगों को इस कड़कती ठंड में कंबल बांटा व बच्चो के बीच खाद्य सामग्री जैसे टोपी,बिस्कुट आदि का वितरण किया ।वही आगे भी ऐसे कई कार्यक्रम समय समय पर करने की बात कही ।इस बाबत हेल्पिंग कॉर्प्स फाउंडेशन के अध्यक्ष विशाल गंभीर, उपाध्यक्ष मनोज चावला,राजेश कुमार राणा,धनबाद जिला संयोजक नीरज सिन्हा,सरिया ब्लॉक कॉर्डिनेटर राहुल गंभीर,चंदन प्रसाद आदि मौजूद थे।
