मुकुन्दपुर पंचायत में सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से होंगे गांव का विकास एसडीओ
मुकुन्दपुर पंचायत में सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से होंगे गांव का विकास एसडीओ
केतार प्रखंड क्षेत्र के मुकुंदपुर सूर्य नारायण वन मंदिर परिसर में सोमवार को सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाएं आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन केतार बीडीओ नन्द जी राम, जिला परिषद ज्वाला प्रसाद, उपप्रमुख शम्भू सिंह खरवार, मुखिया मुंगा साह, पंचायत समिति सदस्य अजीमा खातुन संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया इस दौरान विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाया गया जिसमें लाभूकों ने जरूर के हिसाब से संबंधित स्लॉट में जाकर आवेदन जमा दिया गया। मौके पर बंशीधर नगर अनुमंडल पदाधिकारी रतन कुमार सिंह ने कहा कि आपके पंचायत में सरकार आपके द्वार पहुची। है लाभ देने के लिए सरकार का जन कल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ लाभूको को मिलेगा । उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा बहुत सारी योजनाएं चलाई जाती है लेकिन जानकारी के अभाव में योजनाओं का लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल पाता है। इसीलिए वे अधिक से अधिक संख्या में आकर शिविर का लाभ ले। वही शिविर में स्वास्थ्य स्टाल में खुद अनुमंडल पदाधिकारी ने बीपी का जांच करवाया।और लोगों को बीपी का हमेशा जांच करवाने के लिए कहा। निरीक्षण के दौरान शिक्षा विभाग बीआरपी सीआरपी आंगनबाड़ी सेविकाओं को जमकर लगाऐ फटकार कहा वोटर लिस्ट में तेजी से काम नहीं करने वाली सेविका को किया जाएगा सस्पेंड । जेएसएलपीएस के द्वारा नो समूह को नव लाख का दिया गया चेक । शिविर में पांच लाभूकों को सर्वजन पेंशन वितरण किया गया पांच लाभूकों के बीच सिंचाई कुप वितरण किया श्री बंशीधर अनुमंडल पदाधिकारी रतन कुमार सिंह, बीडीओ नन्द जी राम, जिला परिषद सदस्य ज्वाला प्रसाद मुखिया मुंगा साह,बीडीसी अजीमा खातुन।
