जंगल में फांसी के फंदे पर लटकता मिला 17 वर्षीय लड़की का शव ;
जंगल में फांसी के फंदे पर लटकता मिला 17 वर्षीय लड़की का शव जिले के कुंदवार पुलिस चौकी क्षेत्र के चरकी गांव में 17 वर्षीय लड़की द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की रात को घर की बिजली अचानक खराब हो गई। बिजली का सुधार कार्य कर रही किशोरी नानदाऊ गोंड़ पिता रतन गोंड़ को घर वालों ने इससे मना किया तो वह नाराज होकर घर से चली गई। काफी देर तक जब वह लौटकर नहीं आई तो परिजन उसकी तलाश में निकले, लेकिन उसका पता नहीं चला।
रविवार सुबह घर से दूर जंगल में किशोरी का शव पेड़ पर लटका हुआ मिला। घर वालों ने पुलिस को सूचना दी। कुंदवार चौकी पुलिस ने पंचनामा तैयार कर शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। चौकी प्रभारी अमन वर्मा ने बताया कि प्राथमिक जांच में यही बात सामने आई कि बिजली का सुधार कार्य करने से घर वालों ने मना किया। इसी से नाराज होकर लड़की घर से निकली और जंगल में पेड़ पर फांसी लगा ली। पुलिस का जांच शुरू कर दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और परिजनों के बयान लेने के बाद पूरा मामला स्पष्ट हो जाएगा।
