टेंडर हार्ट स्कूल में पियुसिएल के नेतृत्व में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।

0
96a72c7a-12d6-46ba-a952-894aa21b0407

टेंडर हार्ट स्कूल में पियुसिएल के नेतृत्व में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।

 

गढ़वा:- मानव अधिकार दिवस के अवसर पर टेंडर हार्ट स्कूल में पियुसिएल के क्रियाविदों के बीच एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मानवाधिकार रक्षकों ने वैश्विक स्तर पर जनाधिकारों के हनन पर चिंता व्यक्त की गई।
वक्ताओं ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र संघ जो विश्व के नागरिकों की अधिकारों को गारंटी करता है,आज इजराइल -फलस्तीन युद्ध,और रूस -यूक्रेन युद्ध में असहाय नजर आ रहा है।जनता के मुक्ति आंदोलन में मानव अधिकार का सवाल जो सबसे ऊपर रहना चाहिए था वह पीछे छूट गया है।इन तमाम उदास और भयावह माहौल में अगर कोई संगठन या समूह मानव अधिकारों की वकालत करता हो,मानव अधिकारों पर हमले की विरुद्ध आवाज बुलंद करता हो तो आशा अभी जिंदा है।और जनाधिकार की रक्षा किसी भी कीमत पर की जाएगी।
कार्यक्रम में एस एन पाठक,सुरेश मानस,संजय तिवारी,नमस्कार तिवारी,उगेंद्र चौबे,संजय उपाध्याय,मुनमुन ऋषि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *