हल्द्वानी में बड़ा हादसा, छात्रों से भरी बस में लगी आग हल्द्वानी के;

0
download

हल्द्वानी में बड़ा हादसा, छात्रों से भरी बस में लगी आग हल्द्वानी के

 

मोटाहल्दू क्षेत्र में आज सवेरे स्कूल बस में आग लगने से हाहाकार मच गया।
आपको बता दें मोटाहल्दू में निर्माणाधीन हाईवे से जा रही शेमफोर्ड स्कूल की बस में सवेरे 08:00 बजे के करीब अचानक आग लग गई।

जिससे बस में सवार बच्चों में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों ने तुरंत इमरजेंसी दरवाजा तोड़कर बच्चों को बाहर निकाला। बता दें, बस में हादसे के समय 34 बच्चे सवार थे।

जानकारी के मुताबिक बस में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। इस हादसे में गनीमत की बात यह रही कि किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है और सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घटना की सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड भी कुछ देर बाद मौके पर पहुंचे, किंतु, तब तक स्थानीय लोगों ने आग पर नियंत्रण पा लिया था। वहीं सभी बच्चों को दूसरी बस में बैठाकर स्कूल के लिए रवाना कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *