कुरूमगढ थाना इलाके से पुलिस ने एक नक्सली को किया गिरफ्तार

0
Untitled

गुमला: जिले के कुरूमगढ थाना इलाके से पुलिस ने एक नक्सली को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया नक्सली लंबे समय से फरार था। यह नक्सली संगठन के लिए लेवी वसूली के साथ नक्सलियों के लिए राशन पहुंचाने और पुलिस की गतिविधियों की सूचना देने का काम करता था।

VO – 01- एसपी हरविंदर सिंह ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि जिले में नक्सलियों के विरुद्ध लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में उन्हें गुप्त सुचना मिली कि नक्सली परवेज आलम अपने घर टोटो पहुंचा है। तभी पुलिस ने एक टीम का गठन किया और छापेमारी की तो वह पकड़ा गया। गिरफ्तार नक्सली के विरुद्ध घाघरा, गुमला कुरुमगढ़ थाने में कई मामले दर्ज हैं। पुलिस इसकी गिरफ्तारी को उपलब्धि मान रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *