विजय दिवस समारोह राजेंद्र प्रसाद चौक पर आम जनता के साथ मनाएंगे–पूर्व सैनिक सेवा परिषद
इस वर्ष विजय दिवस समारोह राजेंद्र प्रसाद चौक पर आम जनता के साथ मनाएंगे : पूर्व सैनिक सेवा परिषद, पलामू।
आज अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद पलामू की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष दामोदर मिश्र और संचालन दिनेश गुप्ता ने किया। सन, 1971 में पाकिस्तान पर भारत के अभूतपूर्व विजय को याद करने और युद्ध के दौरान शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए आगामी 16 दिसंबर 2023, दिन शनिवार को विजय दिवस राजेंद्र प्रसाद चौक ( छः मुहान पर ) समारोह पूर्वक आयोजित की जाएगी। आज के बैठक में विजय दिवस समारोह के दौरान कर्तव्य निर्वहन के लिए सम्मानित सदस्यों को जिम्मेदारियां दी गई। जिला में रहने वाले वीर नारी और जिला के शहीदों के परिजन को आमंत्रित कर के उन्हें समारोह पूर्वक सम्मानित किया जाएगा।
आज के बैठक में पूर्व जिला अध्यक्ष गया नंद पाण्डेय, वर्तमान जिलाध्यक्ष दामोदर मिश्र, उपाध्यक्ष गिरवर प्रजापति, महा सचिव दिनेश गुप्ता, कार्यकारी अध्यक्ष शंभू नाथ सिंह, कोषाध्यक्ष दया शंकर शर्मा, कॉर्डिनेशन अधिकारी रमन श्रीवास्तव, मोहम्मद रफीक अंसारी, अशोक कुमार दुबे, जनार्दन सिंह, मुक्तेश्वर कुमार, ददन सिंह, अगस्त तिवारी, रफीक अंसारी, मणि भूषण तिवारी इत्यादि सम्मानित सदस्यों की सहभागिता रही।
