आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन

0
efd956db-c042-4b57-9c58-aa5f56b83526

आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन

 

डंडई प्रखंड क्षेत्र के जरही पंचायत सचिवालय भवन में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को पंचायत के मुखिया महेंद्र चौधरी, प्रखंड विकास पदाधिकारी राहुल कुमार सानू, अंचल अधिकारी चोनाराम हेंब्रम, कनीय अभियंता मुकेश दुबे, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष राजेश मेहता सहित कई पदाधिकारी व जनप्रतिनिधियों ने बारी-बारी से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम में ग्रामीणों की समस्याएं सुनने के लिए सुविधा हेतु विभिन्न विभाग के अलग-अलग स्टॉल लगाए गए थे। कार्यक्रम में अबुआ आवास योजना, मुख्यमंत्री पशुधन योजना, के सी सी, आयुष्मान कार्ड, गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, मनरेगा, सावित्रीबाई फुले योजना सहित

कार्यक्रम में उपस्थित लोग ।

विभिन्न योजनाओं से संबंधित कुल 1640 आवेदन प्राप्त हुए। 213 आवेदनों का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया गया। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी राहुल कुमार सानू ने बताया कि सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न तरह की योजनाओं से अहर्ता पूरा करने वाले गांव के ग्रामीण वंचित न हो। लाभ

देने के लिए गांव तक सरकार पहुंची है। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक ग्रामीणों को इस कार्यक्रम का लाभ उठाना चाहिए। आयोजित कार्यक्रम में प्रधान सहायक अभय आनंद पंचायत के कई जनप्रतिनिधि पंचायत के पदाधिकारी प्रखंड कर्मी सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *