जलापूर्ति योजना पर मंत्री जी का विशेष फोकस हैः अभिषेक कुमार सिंह

0
4436a0bb-c320-4f80-8613-d2c9b6371453

जलापूर्ति योजना पर मंत्री जी का विशेष फोकस हैः अभिषेक कुमार सिंह

मेदिनीनगर  झामुमो के युवा नेता सह व्यवसायी अभिषेक कुमार सिंह ने कहा कि मेदिनीनगर नगर निगम के प्रत्येक परिवार को नल के माध्यम से मानक मात्रा में जल सुलभ कराने के लिए झारखंड सरकार के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर प्रयासरत हैं। पूर्ववर्ती सरकार में मेदिनीनगर शहरी जलापूर्ति योजना फेज-2 को इतना पेचिदा बना दिया गया था, कि योजना को पटरी पर लाने में वर्तमान सरकार को बड़ी मशक्कत करनी पड़ी। मेदिनीनगर जलापूर्ति योजना, पर मंत्री का विशेष फोकस है। फिलवक्त मामला जुडको के पास है और निष्पादन की प्रक्रिया चल रही है। पूर्व मेयर, अपने कार्यकाल की असफलता को छिपाने के लिए लगातार दूसरे पर दोषारोपण कर रही हैं। पूरे कार्यकाल में जनहित का उन्होंने कोई ख्याल नहीं रखा, अब समर्थन हासिल करने के लिए जनता की समस्या दूर नहीं कर पाने के लिए दोषारोपण करने में जुटी है। जनहित के विषयों पर काम अगर सरकार रोक रही थी, तब उन्हें अपने कार्यकाल में आंदोलन करना चाहिए था। जनता को भ्रम में डालने से कोई फायदा मिलने वाला नहीं है। मेयर के पास बड़ी शक्ति होती है, जनता के कार्याे को उन्हे समय पर पूरा करना चाहिए था। इसमें वह असफल रही हैं, इसे ईमानदारी से स्वीकार करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *