6 किलो गांजा के साथ चार लोग गिरफ्तार, 72000 नगद भी बरामद
6 किलो गांजा के साथ चार लोग गिरफ्तार, 72000 नगद भी बरामद
फोटो
गढ़वा. गढ़वा पुलिस ने थाना क्षेत्र के हूर मधेया गांव स्थित एक किराना दुकान से छह किलो गाजा के साथ चार लोगों के गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार हूर मधेया गांव निवासी चंद्र देव चौधरी, राजकुमार चौधरी, रंका थाना क्षेत्र के सलेया गांव निवासी मनोज प्रसाद, प्रकाश कुमार के पास से 6 किलो गाजा के साथ 72597 रूपय भी बरामद किया है। उक्त जानकारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नीरज कुमार ने गढ़वा थाना में प्रेस वार्ता आयोजित कर दी। उन्होंने बताया कि एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि हूर मधेया स्थित एक किराना दुकान में अवैध रूप से गाजा का खरीद बिक्री किया जा रहा है। सूचना के आधार पर एसपी के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में छापेमारी दल गठन किया गया। छापेमारी दल ने हूर मधेया में चंद्रदेव चौधरी एवं राजकुमार चौधरी के घर में छापेमारी कर 4 किलो गांजा और 72000 नगद बरामद किया। पुलिस चंद्रदेव चौधरी एवं राजकुमार चौधरी से पूछताछ किया तो उसने बताया की रंका के मनोज कुमार और उसका बेटा प्रकाश कुमार के पास से गाजा की खरीद करते हैं। उनके निशान देही पर रंका के मनोज कुमार के घर पर छापेमारी की गई जहां से 2 किलो गांजा बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि मनोज कुमार और उसका बेटा प्रकाश कुमार के द्वारा गाजा का सप्लाई की जाने की पुष्टि होने पर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि थाना क्षेत्र में अवैध रूप से नशीला पदार्थ का कारोबार नहीं होने दिया जाएगा। छापेमारी दल में प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक चिरंजीवी मंडल, गढ़वा थाना प्रभारी सुनील कुमार तिवारी, पुलिस अवर निरीक्षक आदित्य कुमार नायक, प्रदीप उरांव, प्रदीप यादव, सुबोध बडाइक रंजन कुमार सिंह, सुरेंद्र सिंह कुटिया, राम सिंह गगरई


