50 लाख नहीं मिलेगी तो मिलेगी मौत , पंजाबी युवक पर लगा जुरमाना…

0
ad9783e1e4ab5fb3b16822aff655313fc92953941e2229bad24fdf88513e393c

मुस्लिम देश में पंजाबी युवक पर लगा 50 लाख रुपए का जुर्माना, जुर्माना न भरने पर मौत की सजा मलसियां ​​के गांव काटी वड़ैच निवासी सुखचैन सिंह को सड़क हादसे के मामले में दुबई में अरेस्ट किया गया है। वहां की अदालत ने सुखचैन पर लगभग पचास लाख रुपए का जुर्माना लगाया है. यदि वो जुर्माना नहीं भरता तो उसे मृत्युदंड दिया जाएगा।

सुखचैन के परिवार ने जालंधर के लोगों से आर्थिक मदद की अपील की है ताकि उनके परिवार का सदस्य वापस लौट सके.
सूत्रों के अनुसार संत गुरमेज के परिवार ने बताया कि सुखचैन सिंह अपने भविष्य की तैयारी के लिए जनवरी 2019 में दुबई गए थे। वह 4 नवंबर, 2021 को भारत आए और दिसंबर में फिर दुबई गए।

वो वहां गाड़ी चला रहे थे, तभी उनकी कार से एक पाकिस्तानी नागरिक की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि सुखचैन सिंह के पिता की पहले ही मौत हो चुकी है. उनकी मां रणजीत कौर सरकारी पेंशन पर गुजारा कर रही हैं। सुखचैन सिंह की जान बचाने के लिए परिवार के पास बेचने के लिए कोई संपत्ति नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *