बाबा भोलेनाथ से अपने बच्चों के बेहतर शिसोहबरिया गांव से किया गया काँवरिया यात्रा का शुभारंभक्षा के लिए मांगें आशीर्वाद : डॉ कुलदेव

गढ़वा : मेराल प्रखंड के सोहबरिया गांव से चौधरी कांवरिया संघ के तत्वावधान में शिवभक्तों का एक जत्था देवघर के लिए रवाना हुआ। कांवरिया यात्रा का शुभारंभ करने पहुंचे महर्षि वेद व्यास परिषद, झारखंड के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष डॉ कुलदेव चौधरी ने कहा कि सावन का पवित्र महीना में देवों के देव महादेव जी की आराधना की जाती है। लेकिन विशेषकर सुल्तानगंज से देवघर 105 किलोमीटर पैदल चलकर काँवरिया जलाभिषेक करते हैं इसका एक अलग महत्व है। देवों के देव महादेव जी आप तमाम श्रद्धालुओं को मनोकामना पूर्ण करें। समाज और राज्य में सुख, समृद्धि व खुशहाली बना रहे ऐसी सकारात्मक सोच के साथ पूजा अर्चना करने की जरूरत है। किंतु आप अपने बच्चों की बेहतर शिक्षा के लिए जरूर मन्नत मांगे ताकि बच्चे पढ़ लिखकर अपने परिवार, समाज एवं देश का नाम रौशन करें। धर्म एक आस्था है आप जरूर पूजा पाठ करें। लेकिन शिक्षा ही एक माध्यम है जो आपका तकदीर और तस्वीर बदलेगी। मौके पर विधायक प्रतिनिधि श्री रिंकू तिवारी, विधायक प्रतिनिधि दिनेश चौधरी, भाजपा नेता मनोज चौधरी, मानदेव चौधरी, गोपाल चौधरी, गोवर्धन चौधरी, अजित चौधरी, लालमुनि चौधरी आदि सहित सैकड़ों काँवरिया एवं हजारों ग्रामवासी उपस्थित थे।