46 वाँ जन्म दिवस पर असहाय एवं जरूरतमंदों के देह पर विधायक भानु का फल मिठाई व कंबल

0
4b06349b-2264-4d73-a503-1624cd0a29e0

46 वाँ जन्म दिवस पर असहाय एवं जरूरतमंदों के देह पर विधायक भानु का फल मिठाई व कंबल

शुभम जायसवाल

श्री बंशीधर नगर (गढ़वा):– जन्मदिन मनाने का सभी का अपना अलग-अलग तरीका होता है। कोई आलीशान पार्टी आयोजित कर रुपए खर्च करता है, तो कोई अपने आराध्य देव का दर्शन पूजन कर आशीर्वाद लेता है। वहीं कई ऐसे लोग होते हैं जो अपना जन्मदिन गरीब व जरूरतमंदों के बीच मना कर खुशियां मनाते हैं। ऐसे में भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक भानु प्रताप शाही के जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार को भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष हैप्पी प्रताप शाही के नेतृत्व में 46 वाँ जन्म दिवस बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भवनाथपुर मोड स्थित धमनी पुल के निकट वृद्धाश्रम में रहने वाले लोगों, अनुमंडलीय अस्पताल में मरीजों एवं कुपोषण केंद्र में जाकर दर्जनों से अधिक जरूरतमंदों के बीच फल मिठाई एवं कंबल का वितरण कर विधायक भानु प्रताप शाही का स्वस्थ एवं दीर्घायु होने की कामना करते हुए धूमधाम से जन्मदिन मनाया। इस दौरान लोगों ने इस नेक काम के लिए विधायक भानु के प्रति आभार जताया। वही वृद्धा आश्रम के बुजुर्गों ने भी दोनों हाथों से विधायक के लिए दुआ भी किया। इस मौके पर भाजयुमो नेताओं ने कहा कि आज पूरे विधानसभा में गरीबों का मसीहा विधायक भानु प्रताप शाही का 46 वाँ जन्म दिवस बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विधायक के जन्म दिवस पर जरूरतमंदों के बीच फल, मिठाई एवं कंबल का वितरण किया गया है। नेताओं ने कहा कि गरीबों के हर सुख दुख पर साथ रहने वाले एवं हर गरीब तबके के लोगों को उनका हक अधिकार दिलाने वाले विधायक का जन्मदिन जिले भर में मनाया जा रहा है। इस दौरान भाजयुमो नेताओं ने भी विधायक भानु के जन्मदिवस पर ढेर सारी शुभकामनाएं एवं बधाई दी है। मौके पर शहरी मंडल अध्यक्ष कुमार कनिष्क भाजयुमो में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह सांसद प्रतिनिधि मुकेश कुमार चौबे, जिला मीडिया प्रभारी राजीव रंजन पासवान, जिला सोशल मीडिया प्रभारी सह विधायक प्रतिनिधि जितेंद्र दीक्षित, भवनाथपुर भाजयुमो मंडल अध्यक्ष सुधीर सोनी, विकास कुमार चंद्रवंशी, चिंटू कुमार सिंह, विपिन कुमार चंद्रवंशी, ओमप्रकाश प्रजापति, कमलेश कुमार ठाकुर सहित अन्य भाजयुमो कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *