2 दो वर्षीय पियूष कुमार का कुआं में डुबने से मौत||

रंका प्रखंड के खरडीहा पंचायत के सेराशाम गांव निवासी वकिल प्रसाद साह के लगभग 2 वर्ष का पुत्र पियूष कुमार का घर के बगल में ही कुआं में डुबने से मौत हो गई। इस संबंध बताते चले कि दिन में लगभग 12 बजे पियूष कुमार अपने घर के अगल बगल खेल रहा था जबकि उसका मां अपने घर मे काम कर रही थी कुछ देर बाद बच्चे को खोजने लगी तो बच्चा कहीं नहीं मिल रहा था हर जगह खोजने पर भी नहीं मिलने पर कुआं में देखा गया तो बच्चा कुआं में मिला बच्चा को कुआं में डुबने से मौत हो गई थी। उसके बाद पुरे घर के लोगों का रो रो कर बुरा हाल है।