विधायक रामचंद्र सिंह के आश्वासन के बाद महुआडांड होटल संचालक संघ ने अनिश्चित कालीन बंद लिया वापस||

0
344b2446-ca0d-451e-9b3b-17bf23f387ce

लोकप्रिय विधायक रामचंद्र सिंह के आश्वासन के बाद महुआडांड होटल संचालक संघ ने अनिश्चित कालीन बंद लिया वापस, खुली दूकाने।

दोषी पुलिस पदाधिकारी के खिलाफ कार्रवाई करने को लेकर विधायक ने अपने लेटर पैड पर लिखकर दी पुलिस अधीक्षक को।

लातेहार पुलिस अधीक्षक ने दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने का दिया आश्वासन, कहा कि किसी भी पुलिसकर्मी को न दें एक भी रूपया।

यह पुलिस के अधिकार क्षेत्र से बाहर, पुलिस का यह कार्य समझ के परे : बिपिन कुमार दुबे, एसडीएम महुआडांड।

 

महुआडांड थाना पुलिस के कारवाई के खिलाफ से आक्रोशित होटल संचालकों की चली आ रही बंदी तीसरे दिन शनिवार को लोकप्रिय विधायक रामचंद्र सिंह के आश्वासन के बाद होटल संचालक संघ ने अपना बंद वापस ले लिया। वहीं महुआडांड थाना पुलिस पदाधिकारियों के कार्यकलाप के खिलाफ रोजना मिल रही शिकायत को लेकर लोकप्रिय विधायक रामचंद्र सिंह ने दूरभाष पर एवं अपने लेटर पैड पर महुआडांड थाना में कार्यरत एसआई संजय रतन एवं एसआई रौशन कुमार के खिलाफ कार्रवाई करने को लेकर पत्र भी दिए। इससे होटल संचालकों में खुशी की लहर देखी जा रही है। होटल संचालकों ने इसे लेकर लोकप्रिय विधायक रामचंद्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक के प्रति आभार व्यक्त किया है।

पुलिसिया कारवाई को लेकर क्या बोले जिले के पुलिस अधीक्षक?

जिले के पुलिस कप्तान अंजनी अंजन ने कहा कि आपलोगों को डरने की आवश्यकता नही है। आपलोग किसी भी पुलिस पदाधिकारी को एक रूपया भी न दें। वे इसमें संलिप्त दोषी पुलिस कर्मी के खिलाफ कार्रवाई करेंगे।

क्या कहना है महुआडांड एसडीएम का?

महुआडांड एसडीएम बिपिन कुमार दुबे ने कहा कि महुआडांड थाना पुलिस का यह कार्य पुलिस के अधिकार क्षेत्र से बाहर है। ये हमलोगों के अधिकार क्षेत्र में आता है। पुलिस का यह कार्य समझ के परे है। इसे लेकर मैं छानबीन करूंगा।

क्या था मामला?
इस संबंध में होटल संघ के अध्यक्ष उपेंद्र प्रसाद गुप्ता का कहना है कि बिना सूचना दिए ही होटल प्रतिष्ठान में पुलिस के द्वारा जाकर फोटो एवं वीडियो ग्राफी किया गया और हम लोगों को थाने में बुलाया गया था। जब हम लोग थाने गए तो हमसे सिर्फ आधार कार्ड एवं गैस कनेक्शन का फोटो कॉपी मांगा गया। हम लोगों ने पूछा की क्या कार्रवाई हो रही है तो पुलिस की ओर से कोई जवाब नहीं दी गई। जिसके कारण हम सभी होटल मालिकों के मन में शंका एवं डर बना हुआ है कि प्रशासन हम लोगों के ऊपर क्या कार्रवाई करने जा रही है और इससे हमारे रोजगार पर क्या असर पड़ेगा। होटल मालिकों ने कहा कि हम लोग छोटे-मोटे व्यवसाय करके अपना व अपने परिवार का पालन पोषण कर रहे हैं और हमारे प्रतिष्ठान में किसी भी तरह के गलत कार्य नहीं किए गए हैं अगर किसी भी तरह का गलत हुआ भी होगा तो इसकी हम लोगों को सूचना मिलनी चाहिए थी उस कमी को हम लोग जल्द से जल्द पूरा करने का प्रयास करते लेकिन प्रशासन के द्वारा ऐसा नहीं किया गया है। इसे लेकर ही हमलोगों ने अनिश्चितकालीन बंद बुलाया था। जो आज आश्वासन के बाद बंदी वापस ले लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *