15 वर्षीय छात्रा को भगाने के आरोप में युवक गिरफ्तार, कोर्ट में पेशी के बाद भेजा गया जेल
गुमला
सदर थाना क्षेत्र के असनी नवाटोली गांव निवासी 31 वर्षीय शिवम तिर्की को पुलिस ने शुक्रवार की शाम करीब 4 बजे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। उस पर 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप है।
जानकारी के अनुसार मामले में छात्रा की मां ने 9 मई को गुमला थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोप है कि शिवम तिर्की 16 अप्रैल को छात्रा को अपने साथ रांची ले गया था जहां दोनों किराये के मकान में रह रहे थे।
पुलिस की कार्रवाई के दौरान आरोपी स्वयं छात्रा के साथ गुमला थाना पहुंचकर सरेंडर कर दिया। इसके बाद पुलिस ने नाबालिग का मेडिकल परीक्षण कराया तथा न्यायालय में प्रस्तुत करने के बाद आरोपी शिवम तिर्की को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।

