15 साल की लड़की के साथ गैंगरेप, वीडियो दिखाकर किया ब्लैकमेल||

0
images (1)

15 साल की लड़की के साथ गैंगरेप, वीडियो दिखाकर किया ब्लैकमेल

 

जयपुर: राजस्थान के डीडवाना में एक 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ बुधवार रात को गैंगरेप की वारदात सामने आई है। बताया जाता है कि तीन लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया और बाद में बच्ची को एक शराब की दुकान के सामने छोड़कर फरार हो गए। आरोपियों ने जिस जगह पर पीड़िता को छोड़ा वह स्थान पीड़िता के घर से लगभग 15 किलोमीटर दूर है। लाडनूं के थाना प्रभारी मुकेश वर्मा ने कहा- पीड़िता के पिता ने शुक्रवार रात लाडनूं के स्थानीय पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। तीनों आरोपी अभी भी फरार हैं। पुलिस अधिकारियों ने घटना की जानकारी देते हुए कहा कि वे जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लेंगे।पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने यह भी कहा कि उसके साथ मुख्य आरोपी नंदलाल सिंगला ने पहले भी दो बार उसके साथ दुष्कर्म किया था। वह उसे ब्लैकमेल भी कर रहा था। आरोपी उसका पड़ोसी भी है। हालांकि पूछताछ में पीड़िता कोई विशेष तारीख नहीं बता सकी जब सिंगला ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। पीड़िता ने अपने बयान में कहा है कि आरोपी ने घटना की जानकारी किसी को ना देने की धमकी दी थी। पीड़ित के कथन के अनुसार SHO ने बताया कि आरोपी दुष्कर्म की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर फैलाने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल कर रहा था।पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने पीड़िता को नशीला पेय पिलाया जिसके बाद वह बेहोश हो गई। इसके बाद आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता जब वह होश में आई और उसे घटना का एहसास हुआ, तो आरोपियों बुधवार को उसके साथ हुए दुष्कर्म का एक और वीडियो दिखाकर उसे ब्लैकमेल किया। बाद में सभी ने उसे एक स्थानीय शराब की दुकान के पास छोड़ दिया और फरार हो गए। इस बीच, पीड़िता के पिता खेत से घर लौटे और उसे लापता पाया जिसके बाद उन्होंने उसकी तलाश शुरू कर दी। लड़की उसी रात वहां से अकेले घर लौटने में कामयाब रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed