12 करोड़ रुपये की लागत से दो सड़कों का होगा सुदृढ़ीकरण, सरकार ने दी स्वीकृति

0
bd21a34b-4dc1-412c-8e49-085efa1c1de6

12 करोड़ रुपये की लागत से दो सड़कों का होगा सुदृढ़ीकरण, सरकार ने दी स्वीकृति

गढ़वा में बिछ रहा सड़कों का जाल : मंत्री मिथिलेश

गढ़वा : गढ़वा विधानसभा क्षेत्र में लगभग 12 करोड़ रुपये की लागत से करीब 15 किलोमीटर लंबी दो सड़कों का सुदृढ़ीकरण कार्य किया जायेगा। झारखंड सरकार ग्रामीण कार्य विभाग ने इसकी स्वीकृति प्रदान कर दी है। मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत इन सड़कों का निर्माण किया जायेगा। जानकारी देते हुये गढ़वा विधायक व झारखंड के पीएचईडी मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने बताया कि झारखंड सरकार ने दो सड़कों के सुदृढ़ीकरण कार्य की स्वीकृति प्रदान कर दी है। शीघ्र ही टेंडर की प्रक्रिया पूर्ण कर निर्माण कार्य प्रारंभ किया जायेगा। मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि गढ़वा पूरे विधानसभा क्षेत्र में सड़कों का जल बीछ रहा है। उन्होंने कहा कि उनके विरोधी अब विधानसभा में घूमते रह जाएंगे। उन्होंने पूर्व के जनप्रतिनिधियों पर चुटकी लेते हुए कहा कि वे लोग न तो खुद विकास किये और न ही दूसरे को विकास करने देना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि काफी कम समय में गढ़वा में काफी तेज गति से चहुंमुखी विकास हो रहा है। जिससे विरोधियों की बेचैनी बढ़ गई है। बेचैन नेताओं को आगामी विधानसभा चुनाव में जनता उन्हें फिर से मुंहतोड़ जवाब देगी।

इन सड़कों की मिली स्वीकृति

रंका रमकंडा पथ से मध्य विद्यालय होते हुए सोनपुरवा पथ तक 4.5 किलोमीटर पथ का सुदृढ़ीकरण कार्य
2 करोड़ 95 लाख 50 हजार 500 रुपए में किया जाएगा जबकि चिनियां मे राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय खुर्री पालामाटी होते हुए नगसीली तक 10.4 पथ किलोमीटर पथ का सुदृढ़ीकरण कार्य 8 करोड़ 94 लाख 5 हजार 200 सौ रूपए में किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *