113वें वार्षिक महाधिवेशन को लेकर गौरव यात्रा की तैयारी तेज, महिलाओं की भागीदारी होगी खास
113वें वार्षिक महाधिवेशन* के अंतर्गत आयोजित होने वाली गौरव यात्रा को भव्य, अनुशासित एवं ऐतिहासिक बनाने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में माहुरी वैश्य महामंडल, अंतरंग समिति, केंद्रीय माहुरी वैश्य नवयुवक समिति, गिरिडीह मंडल नवयुवक समिति, अधिवेशन जोन के पचम्बा, महेशलुंडी, हंडाडीह तथा गिरिडीह के स्वजाति बंधुओं की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।
बैठक की सबसे विशेष बात यह रही कि इस बार गौरव यात्रा में समाज की वीरांगनाएँ, बहनें एवं बेटियाँ भी विशेष वेशभूषा में बाइक/स्कूटी से शामिल होंगी।
जो महिलाएँ एवं लड़कियाँ वाहन चलाती हैं, वे भी तिरंगा ध्वज और समाज ध्वज के साथ इस ऐतिहासिक यात्रा का हिस्सा बनेंगी। इस यह निर्णय समाज की नई चेतना, जागरूकता, सम्मान और सहभागिता का प्रेरणादायक संदेश माना जा रहा है।
बैठक में माहुरी वैश्य महामंडल के वरीय उपाध्यक्ष प्रकाश सेठ, महामंत्री उमा शंकर चरणपहाड़ी, उपाध्यक्ष राजेंद्र तरवे, गिरिडीह मंडल के अध्यक्ष अरुण गुप्ता , सचिव अजय गुप्ता ,अशोक कुमार गुप्ता,केंद्रीय माहुरी वैश्य नवयुवक समिति के अध्यक्ष संजीत तरवे, उपाध्यक्ष साहिल कुमार के साथ हरि मोहन कंधवे, आलोक कपिसवे,आकाश सुमन, अमित कुमार, अनुपम कुमार, अदीप एकघरा,दिनेश गुप्ता, बृजेश कुमार गुप्ता, अशोक कुमार गुप्ता, मनीष एकघरा , प्रमोद कुमार गुप्ता, मनीष कुमार आकाश, मयंक कुमार गुप्ता, आयुष, जगमोहन, डॉ. आनंद कुमार केशरी, संजय कुमार भदानी, आकाश कुमार गुप्ता, राजकुमार चरणपहाड़ी, नीरज कुमार, सुमित कुमार गुप्ता, रोहित वेश्खियार, आशीष कुमार गुप्ता, शिवम कुमार गुप्ता, अमित कुमार गुप्ता, संदीप कुमार गुप्ता, श्रेष्ठ कंधवे, अभिषेक कुमार तरवे, अभय कंधवे, रितेश कंधवे, हिमांशु लोहानी, प्रेम कंधवे, बबलू कुमार राम, रजत कुमार तरवे, अरुण गुप्ता सहित कई समाजबंधु उपस्थित रहे
बैठक में निर्णय लिया गया कि इस बार की गौरव यात्रा समाज की एकता, अखंडता, अनुशासन और गौरव का भव्य प्रदर्शन बनेगी ! यात्रा में माँ मथुरासिनी की जय के जयघोष, देशभक्ति गीतों, तिरंगा ध्वज एवं समाज ध्वज के साथ अनुशासित नगर भ्रमण किया जाएगा !
सभी ने एक स्वर में संकल्प लिया कि हर घर से कम से कम एक बाइक इस गौरव यात्रा में अवश्य शामिल हो, ताकि समाज की शक्ति, संगठन और एकजुटता का ऐतिहासिक संदेश दिया जा सके

