101 कन्या का सामूहिक विवाह को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया

0
d5a8ae51-4b61-4a5d-b010-ee3f697403d0

101 कन्या का सामूहिक विवाह को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया

फोटो गढ़वा जागरूकता कार्यक्रम के दौरान शामिल संस्था के सचिव व अन्य

 

गढ़वा:-कन्या विवाह एंड विकास सोसायटी के तत्वधान में होने वाले 101 असहाय गरीब कन्या की सादी को लेकर तयारी जोर कर दिया है। जिसे लेकर संस्था के सचिव विकास कुमार माली एन जी पी आर के प्रदेश उपाध्यक्ष रामजी पासवान, एन जी पी आर के प्रदेश सचिव रामचंद्र पासवान ने संयुक्त रूप से जिला के बीरबंधा तमगे आदि जगह गांव के पंचायत में घर घर जाकर लोगों को जागरूक करने व होने वाले 101 कन्या का सामूहिक विवाह में शामिल होने के लिए आमंत्रण दिया। इस दौरान संस्था के सचिव विकास कुमार माली ने लोगों को जागरूक करते हुए 6 दिसंबर को आयोजित जिले में 101 कन्या के होने वाली सामूहिक विवाह में शामिल होने के लिए आमंत्रण दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि लोग अपने पुत्री या पुत्र का बाल विवाह न कराए। बाल विवाह करने के कारण ही आज गांव से लेकर शहर तक की महिलाएं पड़ताड़ना का दश झेल रही है। अगर बाल विवाह ना हो तो महिला प्रताड़ना से हमारी बहन बेटी बचेगी। साथ ही साथ उन्होंने कहा कि कन्या विवाह और विकास सोसायटी समाज के हर क्षेत्र में आगे बढ़कर काम कर रहा है। अगर किसी भी गरीब असहाय की पुत्री के अभिभावक जो अपने पुत्री का विवाह करने में असमर्थ हैं। वह कन्या विवाह एंड विकास सोसायटी संस्था के कार्यालय में पहुंचकर संपर्क कर सकते हैं। सोसाइटी उनकी पुत्री का विवाह में होने वाले खर्च को उठाकर उनका विवाह कराएगा। साथ ही साथ विवाह के बाद मिलने वाले घरेलू उपकरण के उपयोगी सामग्री को भी विदाई स्वरूप देगा। रामजी पासवान ने कहा कि संस्था बाल विवाह दहेज प्रथा महिला प्रताड़ना जैसे अभियान को लेकर चल रहा है। लोगों को सहयोग करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि संस्था के सचिव का यह कार्यक्रम लोगों के हित के लिए है। लोग आगे बढ़कर इसमें हिस्सा ले ताकि बाल विवाह को पूरी तरह से रोका जा सके। रामचंद्र पासवान ने कहा कि कन्या विवाह एंड विकास सोसायटी संस्था का मुख्य उद्देश्य बाल विवाह दहेज प्रथा को समाप्त करना है। संस्था अपनी उद्देश्य को लेकर जमीनी स्तर पर कार्य कर रहा है। लोगों का अगर सहयोग रहा तो आने वाले समय में बाल विवाह दहेज प्रथा भ्रूण हत्या पूरी तरह से समाप्त हो सकता है। इस अवसर पर संस्था के सहसचिव हसीबुल्लाह अंसारी, जिला प्रबंधक अयूब खान, टिंकू तिवारी, मुकेश कुमार मेहता, अमानत खान, रंजीत कुमार, राजा कुमार, राहुल कुमार, विभूति पांडे सहित काफी संख्या में संस्था के लोग शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *