युवक को कुचलने वाला बुजुर्ग गिरफ्तार, हिट एण्ड रन केस के तहत कार्रवाई

0
download (3)

युवक को कुचलने वाला बुजुर्ग गिरफ्तार, हिट एण्ड रन केस के तहत कार्रवाई                                                                                                                                        गंडई से बीते दिनों आए हिट एंड रन के मामले में किसी युवा नहीं बल्कि एक 73 वर्षीय बुजुर्ग का हाथ पाया गया है. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी बुजुर्ग तक पहुंचने में कामयाबी पाई है, जिसे गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

बीते दिनों अज्ञात वाहन चालक ने झुरानदी निवासी 35 वर्षीय दिनेश यादव को अपने चपेट में ले लिया था. लगभग एक किमी तक उसको घसीटने के बाद उसे कुचलते हुए कवर्धा की ओर भाग गया. दुर्घटना में दिनेश यादव का अंग भंग होने के साथ मौके पर ही मौत हो गई थी. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने थाना गंडई और सायबर सेल की एक टीम तैयार की और 50 किमी की दूरी तक के सभी सीसी टीवी कैमरों की जाँच शुरू की. सीसी टीवी फ़ुटेज के आधार पर सफ़ेद रंग की कार से एक्सीडेंट होना पाया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *