युवाओं के प्रेरणा स्रोत सुभाषचंद्र बोस जयंती —-अनीता देवी

0
9b65c3b8-8bdd-43d2-92df-32b6d7850335

युवाओं के प्रेरणा स्रोत सुभाषचंद्र बोस जयंती की ढेर सारी शुभकामनाएं

 

अनीता देवी ने जिलेवासियों को सुभाष चंद्र बोस जयंती की ढेर सारी शुभकामनाएं दी है l उन्होंने बताया कि तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा का नारा बुलंद करने वाले देश के महान स्वतंत्रता सेनानी जिन्हें आज हम भारतवासी नेताजी के नाम से संबोधित करते हैं l उन्होंने भारत को ब्रिटिश साम्राज्य से मुक्त करने के लिए आजीवन संघर्ष किया l उनके द्वारा दिया गया जय हिंद का नारा आज भारत का राष्ट्रीय नारा बन गया है l नेताजी ने आजाद हिंद फौज का गठन कर स्वतंत्र भारत की अस्थाई सरकार बनाई थी, जिसे दुनिया के 11 देश की सरकारों ने मान्यता भी दी थी l उन्होंने बताया कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जन्म 10 जनवरी 1897 उड़ीसा के कटक शहर में हुआ था l मात्र 15 वर्ष की आयु में सुभाष बोस ने विवेकानंद साहित्य का पूर्ण अध्ययन कर लिया था l उन्होंने आईसीएस की परीक्षा में चौथा स्थान प्राप्त किया था l लेकिन ब्रिटिश सरकार की नौकरी को छोड़कर और देश के स्वतंत्रता आंदोलन में अपना जीवन न्योछावर कर दिया l धन्य हैं ऐसे महान देशभक्त सुभाष चंद्र बोस l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *