युवा जागृति केंद्र नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट 2023 प्रारंभ।

युवा जागृति केंद्र नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट 2023 प्रारंभ।
युवा जागृति केंद्र की भंडरिया प्रखंड समिति के द्वारा आयोजित नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन केंद्रीय अध्यक्ष राजन सिन्हा, भंडरिया थाना प्रभारी सुभाष कुमार यादव, उप प्रमुख शारदा देवी के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। केंद्रीय अध्यक्ष राजन सिंह ने कहा प्रत्येक वर्ष होने वाले इस आयोजन के द्वारा क्षेत्र में युवाओं को संगठित किया गया है तथा स्वस्थ खेल भावना का प्रसार किया गया है। आयोजन समिति को बधाई देते हुए सफल आयोजन की शुभकामना दी। थाना प्रभारी सुभाष कुमार यादव ने कहा युवा जागृति केंद्र के भंडरिया प्रखंड के कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं कि युवाओं के बीच इस प्रकार के आयोजन किया जा रहे हैं। खेल से स्वस्थ शरीर, स्वस्थ मस्तिष्क और स्वस्थ चरित्र का निर्माण होता है, उप प्रमुख शारदा देवी ने कहा भंडरिया प्रखंड की जनता के बीच ऐसे आयोजन स्वागत योग्य हैं। युवा जागृति केंद्र के प्रखंड अध्यक्ष उपेंद्र विश्वकर्मा ने कहा समिति के कार्यकर्ता इस आयोजन को सफल एवं प्रभावशाली बनाने हेतु प्रतिबद्ध हैं। मुख्य संरक्षक हरिदास तिर्की ने कहा खेल के माध्यम से संगठन युवाओं के बीच अनुशासन एवं राष्ट्रभक्ति का प्रसार कर रहा है। टूर्नामेंट का प्रथम मैच कूटकू और मंजूटोला के बीच खेला गया। जिसमें कूटकू की टीम एक गोल से विजई रही। कूटकू टीम के प्रदीप सिंह को मैन ऑफ द मैच प्रदान किया गया। बालिका वर्ग के मैच में केसीसी जैविक प्रतिभा की टीम को वॉक ओवर मिला।कार्यक्रम मे केंद्रीय सचिव मुकेश विश्वकर्मा, वाईजेकेएसएफ के प्रमंडलीय अध्यक्ष प्रिंस सिंह,वाईजेके जिला सचिव अमित रंजन, राकेश विश्वकर्मा, कुंदन प्रजापति, मंगल सिंह, सिंपल, सिंटू सिन्हा, नगर अध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह, श्रवण सिंह, विकास यादव, विपिन, प्रखंड अध्यक्ष उपेंद्र विश्वकर्मा, उपाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह, सचिव विजय सिंह, उप सचिव अर्जुन राम, सिंधु कच्छप,अंकुश कुमार, अशोक सिंह, संजय सिंह, रंजय सिंह, प्रमोद सिंह, चतुर्गुण सिंह, जितेंद्र सिंह, दिलीप मुंडा, मुख्य संरक्षक अशोक केसरी, देवानंद कुमार, भागीरथी विश्वकर्मा, सतीश कुमार, जोगेंद्र पासवान, मिथिलेश कुमार, जितेंद्र सिंह, बबलू सिन्हा एवं सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।