यातायात उपनिरीक्षक को कार से घसीटा,

0
download (15)

यातायात उपनिरीक्षक को कार से घसीटा,

नोएडा में रजनीगंधा चौराहे के पास दो युवकों ने ड्यूटी पर तैनात यातायात उपनिरीक्षक को कार से करीब 15 मीटर तक घसीटकर घायल कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर सेक्टर-20 पुलिस ने आरोपी युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों की कार को भी जब्त कर लिया।

यातायात उपनिरीक्षक जय प्रकाश ने सेक्टर-20 थाने में शिकायत दी कि वह रविवार शाम को रजनीगंधा चौराहे के पास ड्यूटी पर तैनात थे। इस दौरान सेक्टर-15 से आने वाला ट्रैफिक सेक्टर-19 चौक के पास रुका था। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे तो एक कार सड़क पर तिरछी खड़ी थी, जिसकी वजह से जाम लग रहा था। उन्होंने कार सवार युवकों को कार को सड़क के किनारे करने को कहा तो वे दोनों उनसे अभद्रता और गाली गलौज करने लगे।

यातायात उपनिरीक्षक जय प्रकाश ने कार की चाबी निकालकर कार को खुद से ही किनारे करने का प्रयास किया तो शराब के नशे में धुत ड्राइविंग सीट पर मौजूद युवक ने शीशा चढ़ाते हुए उनके एक हाथ को दबोच लिया। शीशा चढ़ने के कारण उनका एक हाथ कार के अंदर फंस गया। आरोपी कार को तेजी से लेकर भागने लगा। आरोपी चालक ने कई मीटर तक पुलिसकर्मी को घसीटने के बाद कार को डिवाइडर से टकराकर कुचलने का प्रयास किया, लेकिन संतुलन बिगड़ने से उनका हाथ निकल गया और वह गिर गए। फिर उन्होंने ट्रेवलर चालक की मदद से आरोपी का पीछा किया। सेक्टर-27 के पास रेडलाइट होने पर आरोपी चालक कार को छोड़कर भाग गया। दूसरा आरोपी कार में बैठा रह गया, जिसको दबोच लिया गया। इसके बाद दूसरे आरोपी को भी दबोच लिया गया। आरोपियों की पहचान रोहित वैसोया और गुरकीरत सिंह के रूप में हुई है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *