वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट, ट्रैफिक पुलिस और जिला परिवहन विभाग के संयुक्त तत्वाधान में *रोज ऑन रोड अभियान चलाया गया

0
f29fc19a-fe58-4268-9200-3273701c947c

वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट, ट्रैफिक पुलिस और जिला परिवहन विभाग के संयुक्त तत्वाधान में *रोज ऑन रोड अभियान चलाया गया। इस अभियान में हैलमेट पहनने वाले लोगों को गुलाब देकर प्रोत्साहित किया गया ताकि वो इस अच्छी आदत को बरकरार रखें और दूसरों को भी जागरूक करें। वहीं दूसरी तरफ जो लोग बिना हैलमेट के वाहन चलाते देखे गए उन्हें फूलमाला पहनाया गया और बताया गया कि अगर आप हेलमेट नही पहनेंगे और सड़क सुरक्षा नियमों का पालन नहीं करेंगे तो जल्द ही आपकी तस्वीर पर फूलमाला चढ़ जाएगी। इस अभियान में ट्रैफिक प्रभारी श्री रामजीत सिंह, वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट की सचिव शर्मिला वर्मा, राखी सोनी, संध्या अग्रवाल, कंचन गुप्ता, विनीत सर, एम . डी अंसारी, अजीत पाल, रेड़मा के ट्रैफिक प्रभारी बद्री कुमार, वरदान टीम के सलाहकार पंकज लोचन और सक्रिय युवा साथी लक्ष्य श्रेष्ठ उपस्थित थे। सभी ने लोगों से अपील की कि बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन और बिना सीट बेल्ट लगाए चारपहिया वाहन न चलाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *