वनभोज कार्यक्रम सह कार्यकर्ता मिलन समारोह मनाया गया

0
c7ff83eb-7f7d-44ca-b394-2d7e9324cf3f

वनभोज कार्यक्रम सह कार्यकर्ता मिलन समारोह मनाया गया।

 

आज भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी के सदर प्रखंड ने केचकी नदी के तट पर वनभोज कार्यक्रम सह कार्यकर्ता मिलन समारोह मनाया गया। मौके पर भाकपा जिला सचिव सह राष्ट्रीय परिषद सदस्य रूचिर कुमार तिवारी ने कहा कि नये वर्ष में जनवरी और फरवरी का महीना पिकनिक स्पॉट के रूप में मनाया जाता है जिसमें सभी सैलानी नदी के तट पर इकट्ठा होकर भोजन का आनंद लेते हैं आपसी भाईचारा एवं प्रेम इससे बढ़ता है। सभी व्यक्तियों को इसका लुफ्त उठाना चाहिए एवं सभी कार्यकर्ताओं को नये वर्ष की शुभकामनाएं देते हैं और साथ ही साथ सभी कार्यकर्ताओं से अपील करता हूं कि 2024 वर्ष संघर्षों का वर्ष है सभी कार्यकर्ता अपने क्षेत्र में लग जाए और तानाशाह एवं गरीबों के वोट को बेचने वाला भाजपा के विधायक आलोक चौरसिया और सांसद को हारने के लिए कमर कसे। रेड़मा निवासी यसवंत तिवारी ने कहा कि युवा एवं उर्जावान नेता रूचिर कुमार तिवारी आम जनता के जनसमस्याओं एवं उनके निदान के लिए लागातार संघर्ष कर रहे हैं आने वाले दिनों में आम डालटेनगंज भंडरिया विधानसभा चुनाव में इनका समर्थन करें और भाजपा के विधायक आलोक चौरसिया को हराने का काम करें। वनभोज कार्यक्रम में उमेश सिंह चेरो, चंद्रशेखर तिवारी, आलोक कुमार तिवारी कृपा शंकर तिवारी जनार्दन तिवारी, शशिकांत तिवारी, मृत्युंजय तिवारी, सूबेदार सिंह चेरों,करीमन पासवान, धीरेंद्र प्रसाद, युगल किशोर तिवारी, सच्चिदानंद पाठक,दिनेश राम, वीरेंद्र प्रसाद, सदर उप प्रमुख शीतल सिंह चेरो, राम जन्म मांझी, रियल पासवान, वीरेंद्र सिंह जमुना सिंह, रणजीत पांडे, शीतल सिंह चेरो, सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *