वन विभाग ने सड़क निर्माण में लगा एक जेसीबी व एक ट्रैक्टर जब्त किया।

0
5e19f8be-4313-419c-98b5-4c77d2c9892c

वन विभाग ने सड़क निर्माण में लगा एक जेसीबी व एक ट्रैक्टर जब्त किया।

मनिका- मनिका थाना क्षेत्र अंतर्गत कुमडीह लावागाड़ा सड़क निर्माण कार्य में लगा जेसीबी और ट्रैक्टर को सोमवार को वन विभाग की टीम द्वारा जेसीबी व ट्रैक्टर को जब्त कर मनिका लाया गया है। वही मनिका रेंजर ठाकुर पासवान से फोन पर बात करने पर बताया गया कि वन क्षेत्र में बनाए जाने वाला रास्ता सड़क निर्माण कार्य के दौरान हो रहे पुलिया निर्माण में वन विभाग से अवैध पत्थर लगाया जा रहा था। इसकी गुप्त सूचना होते ही डीएफो रोशन कुमार के नेतृत्व गठित टीम रेंजर सहित वनकर्मी मौके पर पहुच कर जेसीबी और ट्रैक्टर को जब्त कर मनिका वन विभाग परिसर में लाकर कर खड़ा कर दिया है। आगे रेंजर ठाकुर पासवान ने कहा कि दोनों गाड़ियों पर अगतर कार्य की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *