वन विभाग की लापरवाही के चलते किसानों को लाखो का हुए फसल नष्ट
वन विभाग की लापरवाही के चलते किसानों को लाखो का नुकसान डेंबू ग्राम में एक गाय की ली जान लाखो का फसल नष्ट मौके पर पहुंचे भाजपा मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण कुशवाहा एससी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष एवम मुखिया बासुदेव उरांव
बालूमाथ प्रखंड अंतर्गत झाबर पंचायत के डेंबु ग्राम में बीते रात 15-16 के संख्या में हाथियों के झुंड ने तबाही मचाते हुए धनेश्वर यादव के एक पशु गाय को कुचल के मार डाला एवम 15 एकड़ में लगे धान के फसल केदार यादव धनेश्वर यादव डेगन यादव कोली यादव सुरेंद्र यादव रेवा लाल यादव समेत दर्जनों किसान को पूरी तरह से नष्ट करते हुए पूरा खेत को बर्बाद कर दिया साथ ही साथ 5 एकड़ में टमाटर के लगे हुए फसल को चट कर गया । जिस से सभी किसान को लाखो रुपए का नुकसान हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही भाजपा मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण कुशवाहा एससी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अमित कुमार झाबर मुखिया पति बासुदेव उरांव घटना स्थल पर पहुंच मामले की जानकारी ली। भाजपा मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण कुशवाहा ने वन विभाग के प्रति रोष दिखाते हुए कहा की रात को हाथियों के आने के बाद वन कर्मी को सूचना देने के बाद भी अगले दिन समाचार लिखे जाने तक कोई भी कर्मी नजर नहीं आए। एससी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अमित कुमार ने कहा की इस सरकार में वन विभाग कान में तेल डाल के सोया हुआ है घटना घटने के बाद सिर्फ मुआवजा देने के लिए वन विभाग नही बना है। पीड़ित परिवार एवम सभी किसान को जल्द से जल्द मुआवजा प्रदान करे। मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण कुशवाहा एससी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अमित कुमार मंडल महामंत्री रामकुमार गुप्ता झाबर मुखिया पति बासुदेव उरांव किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष रघुनंदन सोनी बूथ अध्यक्ष गजेंद्र हिमांशु रूपेश यादव बिनोद यादव बिनोद एच हरिनंदन राम मुकेश भुइयां रामप्रसाद यादव संजय भुइयां लालधारी यादव कृष्णा यादव गणेश यादव समेत दर्जनों किसान मौजूद रहे।
