वन नेशन, वन इलेक्शन का प्रस्ताव अव्यवहारिक: –शत्रुघ्न कुमार शत्रु
“वन नेशन,वन इलेक्शन” का प्रस्ताव मोदी सरकार का अव्यवहारिक कदम: शत्रुघ्न कुमार शत्रु
19 सितंबर 2024(मेदिनीनगर)
झारखण्ड क्रांति मंच के संस्थापक सह केन्द्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु ने आज मेदिनीनगर में प्रेस बयान जारी कर मोदी कैबिनेट के “वन नेशन,वन इलेक्शन” के प्रस्ताव को लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए अव्यवहारिक कदम करार दिया है।
जारी बयान में उन्होंने कहा है कि मोदी जी के नेतृत्व में अलोकतांत्रिक व तानाशाही सोच के संघ व भाजपा के ऑटोक्रेटिक हिडेन ऐजेण्डे को इसके जरिए लागू करने का यह षड़यंत्र है। गौरतलब है कि जिस पार्टी के नेतृत्व में कथित चाणक्यों द्वारा सांसदों/विधायकों को खरीदकर कई सरकारों को अस्थिर करने के लिए बड़े शान से होर्स ट्रेडिंग के जरिए “ऑपरेशन लोटस” चलाकर खरीद-फरोख्त की घंटियां राजनीति निर्बाध चलती हो,उनके मुंह से वन नेशन,वन इलेक्शन की बात सुनकर हंसी आती है।
बयान में उन्होंने कहा है कि इलेक्टराल बाॅण्ड व पीएम केयर फण्ड समेत मेनिपुलेटेड ईवीएम के जरिए भारतीय चुनावों को मजाक में तब्दील करनेवाले सत्ता में बैठे संविधान विरोधी शक्तियों की मंशा धीरे-धीरे एकछत्र तानाशाही व क्रोनी कैप्टलिज्म को स्थापित कर भारत की विविधता मय संस्कृति को समाप्त कर सत्ता पर कुंडली मारकर बैठने की मंशा है।
झारखण्ड क्रांति मंच के अध्यक्ष ने कहा है कि वन नेशन-वन एजुकेशन,वन नेशन-वन टेक्शेसन,वन नेशन-वन जुडिशियल कम्पटिशन,वन नेशन-वन टाइप ऑफ लैण्ड डिस्ट्रीब्यूशन,वन नेशन-वन कास्ट एनीहिलेशन आदि समानता के जरुरी चीजों को लागू करने के बदले वन नेशन-वन इलेक्शन,वन नेशन-वन भाषण(मन की बकवास),वन नेशन-वन रिलिजन व वन नेशन-वन शासन लागू करने की बात जम्हूरियत के खिलाफ है।
