विवाह मंडप का हुआ उद्घाटन
सुदूरवर्ती खिलपर गांव में विवाह मंडप का उद्घाटन
विधायक ने पूरा किया वादा: योगेंद्र
फोटो: उद्घाटन के मौके पर योगेंद्र कुमार सिंह व अन्य
हुसैनाबाद के सुदूरवर्ती जमुआ पंचायत के खिलपर गांव में विवाह मंडप का उद्घाटन एनसीपी के वरिष्ठ नेता सह हुसैनाबाद बीस सूत्री अध्यक्ष योगेंद्र कुमार सिंह उर्फ गुड्डू सिंह व हैदरनगर बीस सूत्री अध्यक्ष बिमलेश कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर योगेंद्र कुमार सिंह उर्फ गुड्डू सिंह ने कहा कि एनसीपी के प्रदेश प्रवक्ता सूर्या सिंह के दौरे के क्रम में ग्रामीणों ने विवाह मंडप की आवश्यकता बताई थी। उन्होंने ग्रामीणों की मांग से स्थानीय विधायक कमलेश कुमार सिंह को अवगत कराया था। चंद महीने में ही योजना को स्वीकृति दिला कर कार्य पूर्ण कराने का काम किया गया। उन्होंने कहा कि उनके क्षेत्र में सिंचाई की भी व्यवस्था की गई है। पइन पूरी तरह से विलुप्त हो चुकी थी। उसका जीर्णोद्धार कर दिया गया है। जिससे खेतो तक आसानी से पानी पहुंच जाएगा। विवाह मंडप के बाद नेताओ ने गांव के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकाली गई जल यात्रा में भी शामिल हुए। कार्यक्रम में एनसीपी के अनुमंडल अध्यक्ष विनय पासवान, हंसराज सिंह के अलावा बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
