विस्थापित रैयतों के साथ त्रिपक्षीय वार्ता अनुमण्डल कार्यलय में की गयी
विस्थापित रैयतों के साथ त्रिपक्षीय वार्ता अनुमण्डल कार्यलय में की गयी
सिमरिया : टंडवा उद्योग नगरी अम्रपाली आदि कोल माइंस द्वारा विस्थापित भुरायतों को मुआवजा नहीं देने को लेकर कई दिनों से धरना प्रदर्शन जारी था। जिसे लेकर अनुमण्डल कार्यालय सिमरिया में एसडीओ सुधीर कुमार के अध्यक्षता में त्रिपक्षीय वार्ता की गई। बता दें कि रैयत विस्थापित मोर्चा के बैनर तले चल रही अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन के आठवीं दिन सिमरिया अनुमंडल में अनुमंडल पदाधिकारी के अध्यक्षता में त्रिपक्षीय वार्ता प्रबंधन के साथ आहूत की गई जिसमें रैयतों के 8 सूत्री मांगों पर बिंदुवार चर्चा की गई। कई मांगों पर प्रबंधन ने अपनी सहमति जताई जिसमें झारखंड सरकार के नियम के अनुसार स्थानीय लोगों को 75% रोजगार उपलब्ध कराने पर सहमति बनी साथ ही 8 महीने बाद जो भी नई कंपनियां आएगी उसमें पूर्ण रूप से 75% स्थानीय विस्थापितों को रोज़गार उपलब्ध कराई जाएगी। वहीं फिलहाल जरूरतमंद लोगों को रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। परियोजना स्तर पर पुनर्वास समिति का गठन करने पर सहमति बनी ।जिससे CCL और विस्थापितों के समस्या का समाधान करने में सुविधा होगी। गैरमजरूआ जमीन को तीव्र गति से सत्यापन कर नौकरी एवं मुआवजा दिया जाएगा और इसके लिए हम गांव में कैंप लगाने के लिए विभाग को पत्र लिखेंगे l ट्रांसपोर्टिंग कंपनी में 12 घंटा ड्यूटी को घटाकर 8 घंटा किया जाएगा और सम्मानजनक वेतन दिया जाएगा इसके लिए सभी कंपनी को चिट्ठी लिख दी जाएगीl प्रदूषण की रोकथाम के लिए हाईवा में त्रिपाल अच्छी तरह से ढकने का सख्त निर्देश दिया जाएगा वहीं गति सीमा को नियंत्रण करने के लिए विशेष पहल की जाएगी l अन्य मांगे जो विचाराधीन है इस पर भी प्रबंधन गंभीर है वार्ता का मिनट्स कॉपी भी रैयत विस्थापित मोर्चा को उपलब्ध कराई जाएगी जीस पर धरना स्थल पर क्षेत्रीय अध्यक्ष निरंजन राणा की अध्यक्षता में एक सभा याहूत की गई जिसमें सर्वसम्मति से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन को फिलहाल स्थगित करने का निर्णय लिया गया। वही निरंजन राणा ने कहा कि वार्ता के मुताबिक प्रबंधन शीघ्र हमारी मांगों पर अमल करें और मिनिट्स कॉपी में किसी भी प्रकार का उलट फेर नहीं हो नहीं तो बाध्य होकर हम लोग पुनः परियोजना का संपूर्ण कार्य ठप करा देंगे l बैठक में मुख्य रूप से रैयत विस्थापित मोर्चा के केंद्रीय उपाध्यक्ष इक़बाल हुसैन , सिमरिया विधानसभा झामुमो नेता मनोज चंद्रा झामुमो के वरिष्ठ नेता सलीम अख्तर रैयत विस्थापित मोर्चा के केंद्रीय सचिव गुरदयाल साव, झामुमों के चंद्रदेव साहू , झामुमो के जागेश्वर दास , लखन साहू, अनिरुद्ध साहू, गणेश प्रसाद, रूपलाल साहू, धीरज साहू, जयराम उरांव किशन पासवान, रिंकी देवी, पूजा देवी ,तारा देवी, मालती देवी, गीता देवी, रीना देवी, मीणा देवी, संजू देवी, प्रमिला देवी, उर्मिला देवी के अलावे सैकड़ो महिला पुरुष उपस्थित थे l
