विश्व विद्यालय के नेतृत्व में सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा विषय पर एक रैली का किया गया आयोजन

0
Untitled

विश्व विद्यालय के नेतृत्व में सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा विषय पर एक रैली का किया गया आयोजन

 

गुमला में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के द्वारा सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा विषय पर एक रैली का आयोजन किया गया और लोगों को सड़क सुरक्षा की जानकारी दी गई। इस दौरान शहर के विभिन्न स्थानों पर रैली की सफलता के लिए प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा प्रोत्साहित किया गया। जागरुकता रैली शहर के मुख्य जगहों जैसे टावर चौक से होती हुई थाना परिसर, कचहरी परिसर, उपायुक्त कार्यालय सदर अस्पताल तक पहुंची जहां पर सदर अस्पताल के सभागार में रैली शामिल लोगों को सम्मानित किया गया। इस दौरान सभी को सड़क के नियमों का पालन करने हेतु संकल्प दिलाया गया। इस मौके पर ब्रम्हकुमारी की संचालिका शांति दीदी ने लोगों से सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक होने और लोगों को जागरूक करने की अपील की।
इस अभियान में अस्पताल उपाधीक्षक डॉ अनुपम किशोर, डीएसपी सुरेश यादव, थाना प्रभारी सुदामा राम, शिव भाई, मंगल भाई, ओम प्रकाश पांडे, पूजा कुमारी, संजय अग्रवाल, मनोज अग्रवाल सहित संस्था के भाई बहन का सहयोग अपेक्षित था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *