विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर सर जेसी बोस सीएम एक्सीलेंस स्कूल में पौधारोपण कार्यक्रम में गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन हुई शामिल

विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर सर जे सी बोस सीएम एक्सीलेंस स्कूल में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गांडेय की विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन शामिल हुए। वंही कार्यक्रम में गिरिडीह के डीसी रामनिवास यादव, एसपी डॉ. विमल कुमार समेत स्कूल के प्रिंसिपल मुन्ना प्रसाद कुशवाहा और अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
इस दौरान सबसे पहले स्कूल की छात्राओं ने गर्मजोशी से गांडेय की विधायक कल्पना मुर्मू का स्वागत किया। वहीं कार्यक्रम के दौरान कल्पना मुर्मू सोरेन समेत डीसी – एसपी के अलावे उपस्थित अन्य लोगों के द्वारा विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया गया और लोगों से पर्यावरण को बचाने की अपील की गई।

साथ हीं कल्पना मुर्मू सोरेन के द्वारा विद्यालय में बेहतर प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को सम्मानित भी किया गया। पौधारोपण कार्यक्रम के बाद पत्रकारों को संबोधित करते हुए कल्पना मुर्मू सोरेन ने कहा कि पर्यावरण को बचाना हमारा कर्तव्य है, और इस कर्तव्य का निर्वहन हम सभी को मिलकर करने की जरूरत है ताकि हमारा पर्यावरण स्वच्छ रहे।

You may have missed