विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भूसूर पंचायत के जालिम कला में पौधरोपण कार्यक्रम का किया गया आयोजन

लातेहार:- आज विश्व पर्यावरण दिवस हैं और लातेहार में भी विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया इस अवसर पर भूसूर पंचायत के जालिम कला में पौधरोपण का कार्यक्रम आयोजन किया गया इस दौरान भूमि संरक्षण पदाधिकारी विवेक मिश्रा ने कहा कि जिस तेजी से पेड़ पौधे की लगातार कटाई हो रही है उससे पर्यावरण को काफी नुकसान उठाया पड़ रहा हैं। लगातार बढ़ते प्रदूषण के कारण प्रकृति व पर्यावरण का संतुलन बिगड़ रहा है। हर एक व्यक्ति को चाहिए कि वह अपने स्तर से पर्यावरण को बचाने के लिए एक-एक पौधा का रोपण एवं संरक्षण का जिम्मेदारी ले। उन्होंने कहा कि मानव जीवन को बचाने के लिए पौधारोपण को सुरक्षित व संरक्षित रखना हम सबों नैतिक जिम्मेदारी ही नहीं कर्तव्य है। मनुष्य के कई कार्यों के चलते कई तरह के खतरे उत्पन्न हो गई हैं: मानव की विभिन्न कार्यो के कारण आज भूमि, वायु, जल और उसमें निवास करने वाले जीवों पर खतरा मंडराने लगा है। इस अवक्रमित वातावरण के चलते, बदले में हमारे जीवन के स्वास्थ्य और सामाजिक कल्याण के लिये कई गम्भीर खतरा पैदा हो गया है। विषाक्त रसायनों और हानिकारक विकिरणों ने पहले से ही हमारे जीवन में गम्भीर समस्याएं उत्पन्न हो चुकी है,जिसके चलते आज हमारे स्वास्थ्य पर भी इसका बूरा असर देखने को मिल रहा है।