विश्व हिंदू परिषद प्रांत मंत्री के उपस्थिति में जिला बैठक संपन्न :- विहिप पलामू

0
a24afa5a-4899-44a2-a0da-8906384015f2

विश्व हिंदू परिषद प्रांत मंत्री के उपस्थिति में जिला बैठक संपन्न :- विहिप पलामू।

आज विश्व हिंदू परिषद _ बजरंग दल की जिला बैठक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मेदनी नगर के सभा कक्ष में संपन्न हुआ।  बैठक में विश्व हिंदू परिषद के झारखंड प्रांत मंत्री श्री मान मिथलेश मिश्र जी का मार्ग दर्शन मिला।  बैठक में सर्व  सम्मति से यह निर्णय लिया गया कि 09 अप्रैल से 24 अप्रैल तक राम जन्मोत्सव और हनुमान जयंती मनाया जायेगा।  षष्टी पूर्ति वर्ष में ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को संगठन से जोड़ा जाएगा।  08 अप्रैल तक विभिन्न प्रखंडों में जिले के पदाधिकारी के देखरेख में बैठक किया जायेगा।  जितने भी कार्यक्रम होंगे,  सब मंदिर केंद्रित होंगे।   हनुमान चालीसा पाठ,  सुंदरकांड पाठ इत्यादि सारे कार्यक्रम को मंदिर केंद्रित करना है। क्योंकि,  वर्तमान में चुनाव आचार संहिता लागू है। जिला में कम से कम 500 जगहों पर कार्यक्रम करना है।  हिंदू संगठन में कार्य करने के लिए कार्यकर्ताओं को विभिन्न बातों पर ध्यान देना चाहिए।   पांव में चक्कर,  मुंह में मिठास,  हृदय में आग और माथे पर बर्फ होना जरूरी है।  सेवा विभाग को अपना कार्य का संचालन सुचारु रूप से निरंतर करना चाहिए।   सेवा विभाग मेडिकल कैंप और पन शाला का व्यवस्था कर सकते हैं।  बजरंग दल गौ रक्षा पर विशेष ध्यान दे,  और बलो पासना केंद्र का स्थापना जरूर करें।   व्यायाम,  खेल, और योग सिखाने पर जोर दिया जाए।   समरसता प्रमुख सभी प्रखंड में बाबा साहेब अंबेडकर जयंती 14 अप्रैल को आयोजित करवाने की व्यवस्था करें।   05 जून से 15 जून तक प्रशिक्षण में कितने लोग सम्मिलित होंगे,  उसका सूची तैयार कर के भेजना है।   दुर्गा वाहिनी एवं मातृशक्ति की प्रशिक्षण वर्ग गुमला में होगा।  सभी बातों पर विस्तार से विचार विमर्श किया गया। तत्पश्चात सभा ओमकार के उच्चारण के साथ संपन्न हुआ।

आज के बैठक में विश्व हिंदू परिषद प्रांत मंत्री श्री मिथलेश्वर मिश्र, विभाग  अध्यक्ष शिव प्रकाश जी, विभाग मंत्री कुमार गौरव, विभाग सह मंत्री महेंद्र नाथ, जिला उपाध्यक्ष अनामिका सिंह, बजरंग दल जिला संयोजक संदीप गुप्ता, सह मंत्री अमित तिवारी, नगर बजरंग दल संयोजक  दिलीप गिरी,  जिला सेवा प्रमुख गोपाल तिवारी,  समरसता सह प्रमुख रवि तिवारी, उपेंद्र कुमार, हिमांशु पांडेय, रामब्रत सिंह, सुद्दू विश्वकर्मा, अभिषेक कुमार, संतोष कुमार गुप्ता, बिट्टू जॉन, राजबली राम, सौरभ पाण्डेय, देवराज शर्मा, वीरेंद्र प्रसाद, विवेक दुबे, सौरव कुमार वर्मा, राजीव कुमार सिंह और रौशन मेहता इत्यादि सैंकड़ो सम्मानित सदस्यों की सहभागिता रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed