विश्व हिंदू परिषद के प्रतिनिधि मंडल ने नवनिर्वाचित महापौर से मुलाकात कर उन्हें बधाई दिया : विहिप पलामू
विश्व हिंदू परिषद के प्रतिनिधि मंडल ने नवनिर्वाचित महापौर से मुलाकात कर उन्हें बधाई दिया : विहिप पलामू।
आज विश्व हिंदू परिषद, पलामू का एक प्रतिनिधि मंडल प्रांत टोली सदस्य सह पलामू जिला पालक दामोदर मिश्र के नेतृत्व में नव निर्वाचित महापौर श्री मति अरुणा शंकर के आवास पर उनसे मुलाकात कर उन्हें दूसरी बार मेदिनीनगर नगर निगम के महापौर के रूप में निर्वाचित
होने पर बधाई और शुभकामनाएं दिया।
महापौर महोदया ने प्रतिनिधि मंडल को आश्वस्त किया कि पूर्व के तरह ही विश्व हिंदू परिषद को नगर निगम से हर तरह का सहयोग मिलेगा। परिषद के सदस्यों ने महापौर के पूर्व में किए गए कार्यों का सराहना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि नगर निगम में और अच्छा कार्य होगा और मेदिनीनगर एक विकसित नगर के रूप में उभर कर राज्य और देश में अपना परचम लहरायेगा।
विश्व हिंदू परिषद पलामू के प्रतिनिधि मंडल में विश्व हिंदू परिषद झारखंड प्रांत सेवा टोली सदस्य सह पलामू जिला पालक दामोदर मिश्र, जिला मंत्री अमित तिवारी, बजरंग दल जिला संयोजक संदीप प्रसाद गुप्ता, नगर संयोजक दिलीप गिरी, चैनपुर प्रखंड अध्यक्ष देवराज शर्मा, प्रकाश विश्वकर्मा, गणेश जी, महेंद्र जी और राजीव जी इत्यादि की सहभागिता रही।

