विश्व हिंदू परिषद का मुख्य उद्देश्य हिंदू समाज को संगठित और एकजूट करना है  

विश्व हिंदू परिषद का मुख्य उद्देश्य हिंदू समाज को संगठित और एकजूट करना है  :  दामोदर मिश्र।

        आज विश्व हिंदू परिषद के स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता झारखंड प्रांत सेवा टोली सदस्य सह पलामू जिला पालक दामोदर मिश्र ने बताया कि विश्व हिंदू परिषद का उद्वेश्य हिंदू समाज को संगठित और एकजुट करना है। उन्होंने बताया कि हिंदू धर्म की सेवा व सुरक्षा करना और हिंदू जीवन दर्शन व आध्यात्म का प्रचार करना परिषद का मुख्य कार्य है। परिषद विदेशों में रहने वाले हिंदुओं से तालमेल स्थापित कर उनमें एकता स्थापित करता है।  सनातन धर्म में जाति व्यवस्था को समाप्त कर एक बृहत हिंदू समाज के निर्माण के प्रति परिषद संकल्पित है।  गौ हत्या और लव जिहाद के खिलाफ परिषद संघर्षरत है और हम गौ वंश रक्षण और हिंदू कन्या के रक्षा हेतु आगे भी ऐसे ही काम करते रहेंगे।

     उन्होंने आगे बताया कि इस वर्ष राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर संघ ने पंच परिवर्तन यानी सामाजिक समरसता,  कुटुंब प्रबोधन,  पर्यावरण संरक्षण,  स्वदेशी आत्म निर्भरता तथा नागरिक कर्तव्य पर आधारित कार्य करने पर विशेष जोर दिया है।  विजय दशमी के दिन संघ के द्वारा आयोजित भव्य संचलन हेतु सभी कार्यकर्ताओं को गणवेश के लिए अभी से संख्या बता देना चाहिए ताकि उनके लिए गणवेश की व्यवस्था की जा सके।

             राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक व्यापक जी ने हिंदू संगठन की आवश्यकता और योगदान के बारे में पौराणिक कथा और आध्यात्मिक उदाहरण देते हुए समझाया।  विश्व हिंदू परिषद पलामू विभाग मंत्री महेंद्र नाथ जी ने आजादी की लड़ाई में संघ की भूमिका और विहिप के उपलब्धियों के बारे में विस्तार से बताया।  

          ज्ञातव्य है कि विश्व हिंदू परिषद स्थापना दिवस समारोह गत 16 अगस्त 2025 से आज 31 अगस्त 2025 तक पूरे जिला में आयोजित किया जा रहा है।जिला भर  में 200 से ज्यादा स्थानों पर अभी तक स्थापना दिवस समारोह उत्साहित कार्यकर्ताओं के द्वारा आयोजित किया जा चुका है।  उसी कड़ी में आज जिला मुख्यालय मेदिनीनगर में यह समारोह राजा भाऊ स्मृति संघ भवन में आयोजित किया गया।  समारोह के संचालन करते हुए जिला मंत्री अमित तिवारी ने विश्व हिंदू परिषद स्थापना,  उपलब्धियां,  उद्देश्य और भविष्य के योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला।

        आज चैनपुर प्रखंड विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल समिति का पुनर्गठन किया गया।  प्रखंड संरक्षक  सरयू प्रसाद कमलापुरी,  दिलीप सोनी और महेंद्र प्रसाद होंगे।  विहिप अध्यक्ष  देवराज शर्मा,  मंत्री घनश्याम गुप्ता और बजरंग दल प्रखंड संयोजक की जिम्मेदारी मुकेश प्रजापति जी को दी गई।  सतबरवा प्रखंड के उपाध्यक्ष सुनील विश्वकर्मा अब प्रखंड अध्यक्ष होंगे।  मेदनी नगर के बजरंग दल नगर सह संयोजक सर्वेश आनंद और  वार्ड नंबर 4 के संयोजक अभिषेक सिंह को बनाया गया।

           आज के समारोह में प्रांत सेवा टोली सदस्य सह पलामू जिला पालक दामोदर मिश्र,  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक व्यापक जी,  पलामू विभाग मंत्री महेंद्र नाथ,  जिला उपाध्यक्ष अजीत पाठक,  महिला उपाध्यक्ष अनामिका सिंह,  मातृ शक्ति संयोजिका ऊषा राणा,  जिला मंत्री अमित तिवारी,  कोषाध्यक्ष राजीव गोयल,   संगठन मंत्री संतोष प्रसाद यादव,  धर्म प्रसार प्रमुख विनय गुप्ता,  बजरंग दल संयोजक संदीप प्रसाद गुप्ता,  सह संयोजक हिमांशु पांडेय,  दुर्गा वाहिनी संयोजिका कामिनी सिंह,  विशेष संपर्क प्रमुख किशोर पांडेय,  सेवा प्रमुख गोपाल तिवारी, समरसता प्रमुख पप्पू लाठ,  समरसता सह प्रमुख रवि तिवारी,  बलोपासना प्रमुख विकाश कुमार कश्यप,  चैनपुर प्रखंड मंत्री देवराज शर्मा,  संयोजक मुकेश प्रजापति,  सतबरवा प्रखंड अध्यक्ष सुनील विश्वकर्मा,  प्रखंड सह मंत्री ओम प्रकाश पाठक,  नगर बजरंग दल संयोजक दिलीप गिरी,  सह संयोजक सर्वेश आनंद,  अभिषेक सिंह,  साहिल सिंह,  श्रवण राम,  अक्षय कुमार सिंह,  अभिषेक कुमार तिवारी,  बैजनाथ शर्मा,  समित सिंह,  अभिषेक सिंह,  मानष सिंह,  सरयू प्रसाद, गणेश गुप्ता सहित अनेकों कार्यकर्ताओं की सहभागिता रही।