विश्रामपुर प्रखंड कार्यालय में भ्रष्टाचार एवं घूसखोरी चरम पर –रूचिर तिवारी

मंत्री विधायक एवं अफसर मालोमाल जनता फटेहाल -भाकपा

भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी के विश्रामपुर अंचल की डंडीला कला में बैठक खुर्शीद अहमद की अध्यक्षता में हुई बैठक की शुरुआत वरिष्ठ कम्युनिस्ट नेता सूर्यपत सिंह ने किया और उन्होंने कहा कि बिश्रामपुर प्रखंड के अंतर्गत एक मजबूत कम्युनिस्ट पार्टी की निर्माण की आवश्यकता जिसकी निव आज रखी गई है। इससे पहले विश्रामपुर के अंतर्गत सामंती एवं पूर्व जमींदार परिवार के खिलाफ कम्युनिस्ट पार्टी ने मजबूती से लड़ाई लड़ा था आज पुनः इसे धारदार बनाने की आवश्यकता है। मौके पर जिला सचिव सह डालटेनगंज विस के पूर्व विधायक उम्मीदवार रूचिर कुमार तिवारी ने कहा कि बिश्रामपुर प्रखंड के अंतर्गत लूट मचा हुआ इस क्षेत्र में अफसर के साथ-साथ मंत्री विधायक और नेताओं की संपत्ति तीन दोगुना रात चौगुन बढ़ रही है लेकिन आम जनता की स्थिति वही का वही है। जिसका जीता उदाहरण पूर्व मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी है जिन्होंने मंत्री बनने के बाद पैसा कमाने का मशीन अपने पास लगा लिया। आम जनता का प्रखंड कार्यालय में चक्कर लगाते लगाते चप्पल टूट जा रहा है लेकिन काम नहीं हो रहा है वही हाल शिक्षा और स्वास्थ्य का है सड़क के क्षेत्र में में सड़क तो बना है लेकिन विश्रामपुर के अंदर ग्रामीण सड़कों का स्थिति वही का वही है वही आदित्य बिरला प्लास्टिक फैक्ट्री रेहला से आम लोगों का विकास के जगह पर विनाश हो रहा पानी का लेवल सूख रहा है यहां तक की इस क्षेत्र के लोग डायरेक्ट चापाकल या कुआं से पानी की भी नहीं सकते मिनरल वाटर ही पी सकते हैं ऐसी स्थिति में 18 अगस्त को पलामू आयुक्त के समर्थ होने वाले प्रदर्शन में विश्रामपुर क्षेत्र से सैकड़ो लोग भाग लेवें। कम्युनिस्ट पार्टी गांव-गांव में घूम कर विश्रामपुर के अंदर में एक मजबूत कम्युनिस्ट पार्टी का निर्माण करेगी एवं जनता के हितों के लिए काम करेगी। मौके पर सर्वसम्मति से खुर्शीद अहमद को विश्रामपुर प्रखंड का सचिव नियुक्त किया गया। सभा में राज्य परिषद सदस्य सुरेश ठाकुर, अभय कुमार भूइंया , सोनू अहमद, राहुल कुमार तिवारी ले अपने विचार व्यक्त किया मौके पर । सोहेल अख्तर, अफताब सिधिकी, इकबाल सिद्धिकी,नसीम राइन,रिंकु खान सहित कई लोग उपस्थित थे।