विश्रामपुर में मतदान समीक्षा बैठक आयोजित, ओबीसी अधिकारों पर जोर
विश्रामपुर में मतदान समीक्षा बैठक आयोजित, ओबीसी अधिकारों पर जोर
विश्रामपुर (पलामू): रविवार को विश्रामपुर चुनाव कार्यालय में 77 विश्रामपुर विधानसभा चुनाव की मतदान समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में आगामी चुनावी रणनीति और योजनाओं की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर ओबीसी एकता अधिकार मंच के केंद्रीय अध्यक्ष ब्रह्मदेव प्रसाद समेत कई प्रमुख सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक में गोकुल बसंत, शत्रुघ्न कुमार शत्रु, गिरनानंद विश्वकर्मा, अविनाश कुमार, अजय राम, अरुण गुप्ता, सुरेंद्र भारती, आनंद विश्वकर्मा, लक्ष्मी साव, चंदन चंद्रवंशी, बालमुकुंद राम, रेखा देवी, चंदन कुमार, दीपक यादव, संजीत कुमार, हीरा प्रसाद, अखिलेश राम, राधेश्याम प्रसाद, सुनील यादव, धर्मेंद्र कुमार, श्याम लाल राम, विजय कमलापुरी, राज कुमार गुप्ता, प्रदीप प्रसाद, दिलीप कुमार पासवान, बसंत राम चंद्रवंशी, दिलीप पाल, रमेश विश्वकर्मा, धर्मेंद्र विश्वकर्मा, अखिलेश रजवार, उपेंद्र पाल, मनोज यादव और अन्य प्रमुख सदस्य शामिल हुए।
बैठक को संबोधित करते हुए ब्रह्मदेव प्रसाद ने कहा, “लक्ष्य की प्राप्ति के लिए लंबा सफर तय करना होगा। हमारा उद्देश्य सिर्फ विधानसभा क्षेत्र तक सीमित नहीं है, बल्कि ओबीसी को उनकी पहचान और अधिकार दिलाने का है।” उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य चुनाव लड़ने तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के दबे-कुचले वर्गों को उनका अधिकार दिलाना है।
उन्होंने झारखंड में ओबीसी समुदाय के लिए किए गए प्रयासों को रेखांकित करते हुए कहा, झारखंड में ओबीसी के अधिकारों के संघर्ष में बी.डी. प्रसाद का नाम सबसे पहले आता है। चाहे वह बीजेपी हो, कांग्रेस हो या राजद—किसी भी पार्टी ने हमारे आंदोलन का विरोध नहीं किया।
प्रसाद ने संगठन के कार्यकर्ताओं को परिवार का हिस्सा बताते हुए कहा कि वे संगठन की रीढ़ की हड्डी हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के लोगों के साथ-साथ ओबीसी समुदाय के हित सर्वोपरि हैं।
आगामी योजनाओं पर चर्चा:
बैठक में आगे की योजनाओं और चुनावी रणनीति पर चर्चा की गई। इसमें क्षेत्र में जनसंपर्क को मजबूत करने, जागरूकता अभियान चलाने और संगठन की नीतियों को घर-घर पहुंचाने पर जोर दिया गया।

