विष्णुदयाल राम की जीत व एनडीए को बहुमत मिलने पर एनसीपी कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई

0
2e3f9b15-9227-4ca1-91ea-cd90f0d571f2

विष्णुदयल राम की जीत व एनडीए को बहुमत मिलने पर एनसीपी कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई

 

देश में एनडीए को बहुमत मिलने व पलामू में बीजेपी के वीडी राम की भारी मतों से जीत पर हुसैनाबाद एनसीपी कार्यालय में जश्न का माहौल है। पलामू का परिणाम आने के बाद कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। एनसीपी के पलामू जिला प्रवक्ता योगेंद्र कुमार सिंह उर्फ गुड्डू सिंह ने कहा कि पलामू में बीजेपी की जीत एनडीए गठबंधन की जीत है। इस जीत ने साबित कर दिया है कि पलामू में एनडीए गठबंधन काफी मजबूत है।उन्होंने कहा कि हुसैनाबाद हरिहरगंज विधायक कमलेश कुमार सिंह का प्रयास भी रंग लाया। उन्होंने बताया कि विधायक ने दूरभाष पर कार्यकर्ताओं को बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि सभी के प्रयास से बीजेपी प्रत्याशी वीडी राम हैट्रिक लगाने में कामयाब रहे। उन्होंने वीडी राम व एनडीए गठबंधन के सभी नेताओं कार्यकर्ताओं को बधाई दी है। मौके पर विधायक प्रतिनिधि अजीत सिंह, अनुमंडल अध्यक्ष विनय पासवान,युवा अनुमंडल अध्यक्ष अभिषेक सिंह हरी, प्रकाश अग्रवाल ,गोरख पासवान,अभिषेक शर्मा,योगेंद्र सिंह,बलिस्टर सिंह,मनु सिंह,ओमप्रकाश राजवंशी,रजनीश सिंह,पंकज सिंह,राजधानी पासवान, प्रसांत सिंह, रतन लाल,विजय राजवंशी , बबन सिंह,अवधेश सिंह, व अन्य कार्यकर्ता पदाधिकारीगण शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *