विष्णु मंदिर में व्यवसायि एकता मंच ने अयोध्या में राम लला के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर किया बैठक

0
1faa5612-830b-4640-9e0b-50673324e2ee

विष्णु मंदिर में व्यवसायि एकता मंच ने अयोध्या में राम लला के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर किया बैठक

 

विष्णु मंदिर में व्यवसायि एकता मंच की बैठक की गई! बैठक का मुख्य विषय श्री राम तीर्थ क्षेत्र अयोध्या, में भगवान हम सबके राम की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होने वाली है! इस निमित्त यह बैठक बुलाई गई ! बैठक की अध्यक्षता धीरज गुप्ता जी ने किया एवं संचालन कुमार गौरव ने किया! बैठक में 22 जनवरी को आराध्या राम की प्राण प्रतिष्ठा को महा उत्सव के रूप में बाजार के व्यवसाय एवं मंदिर ट्रस्ट के साथ मनाने वाले हैं! इस बात पर सहमति सभी की बनी एवं निम्न कार्यक्रम उसे दिन तय किया गया!
(१)प्रातः प्रभात फेरी स्थान विष्णु मंदिर, को केंद्र बानाकर ,समय 6:00 बजे सुबह 22 जनवरी दिन सोमवार को हजारों की संख्या में व्यवसाय एवं अपने राम भक्त परिवार पूरे शहरी क्षेत्र में प्रभात फेरी निकलेंगे! जिसमें माता ,बहन, बच्चे भी शामिल रहेंगी!
(२)22 जनवरी दिन सोमवार समय 11:00 बजे से 1:00 बजे के बीच, जब पहली आरती अयोध्या की पावन भूमि पर भगवान राम को होगी ठीक उसी समय विष्णु मंदिर को केंद्र मानकर मंदिर प्रांगण में आरती महाप्रसाद भजन कीर्तन अनुष्ठान होगा! ऐसा सामूहिक तय हुआ!
(३)संध्या 5:00 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक झंडा चौक L I C बिल्डिंग के नीचे एकल अभियान हरि कथा वाचक के भाई-बहन के द्वारा जो देश के विभिन्न क्षेत्रों के रहने वाले हैं !उनके द्वारा भगवान राम के जीवन काल ,बाल कल से लेकर युवावस्था से लेकर वनवास काल से लेकर राजगद्दी तक गीत के माध्यम से उनके जीवन के बारे में प्रस्तुति होगी, एवं छोटे-छोटे बच्चों के द्वारा राम आएंगे तो अंगना सजाऊंगी गीत पर प्रस्तुति होगी एवं प्रत्येक परिवार अपने घर में दीपक जलाएंगे दिवाली मनाएंगे ऐसा सामूहिक तय हुआ!
बैठक के अंत में बैठक की समाप्ति का अभिवादन टी के बोराल जी के द्वारा किया गया बैठक में मुख्य रूप से एन बी बॉरल, अभय अग्रवाल जी विजय अग्रवाल जी राकेश सिन्हा जी, संजय कुमार जी, रोहित शर्मा जी, तिलक जी ,विजय तिवारी जी, बी एन सिंह जी ,मुद्रिका सिंह जी, बच्चू भैया जी, मदन प्रसाद जी ,श्याम श्याम जी ,संजय जी, प्रदीप बोरल जी,दिनेश कुमार द्विवेदी जी, एवं अन्य लोग उपस्थित थे जय श्री राम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *