“विमेन एचीवर अवार्ड” से सम्मानित बहनों को विश्व हिंदू परिषद ने सम्मानित किया  :  विहिप पलामू

“विमेन एचीवर अवार्ड” से सम्मानित बहनों को विश्व हिंदू परिषद ने सम्मानित किया  :  विहिप पलामू।

         हाल ही में झारखंड के महामहिम के द्वारा  “विमेन एचीवर अवार्ड”  से सम्मानित पलामू जिला के दो बहनें श्री मति चंदा झा और श्री मति दुर्गा रानी को विश्व हिंदू परिषद  _  बजरंग दल पलामू के एक प्रतिनिधि मंडल ने अंग वस्त्र और पुष्प गुच्छ प्रदान कर उनके द्वारा किए जा रहे समाज सेवा के लिए उन्हें सम्मानित किया।

          ज्ञातव्य है कि श्री मति चंदा झा,  जो नई संस्कृति सोसायटी से जुड़ी हुई हैं,  ने समाज के आदिम जनजाति समुदाय के उत्थान के लिए उल्लेखनीय योगदान दिया है। वे लगातार पीबीजीटी समुदाय के संपूर्ण विकास के लिए प्रयासरत रही हैं।  वहीं,  श्री मति दुर्गा रानी नई संस्कृति सोसायटी के द्वारा महिला और बाल कल्याण हेतु किए जा रहे कार्यों में विगत सात वर्षों से लगातार संलग्न हैं।  

           प्रतिनिधि मंडल में विश्व हिंदू परिषद के झारखंड प्रांत सेवा टोली सदस्य सह  पलामू जिला पालक दामोदर मिश्र,  जिला उपाध्यक्ष अजीत पाठक, अधिवक्ता,  जिला मंत्री अमित तिवारी, अधिवक्ता,  जिला बजरंग दल संयोजक संदीप प्रसाद गुप्ता,  जिला बालोपासना प्रमुख विकाश कश्यप,  नगर बजरंग दल संयोजक दिलीप गिरी इत्यादि शामिल रहे।