विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत जिले के विभिन्न प्रखंडों में जागरूकता रथ चलाकर दी जा रही है योजनाओं की जानकारी।

0
d217a786-bb47-484f-84cc-61629e84f5a7

विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत जिले के विभिन्न प्रखंडों में जागरूकता रथ चलाकर दी जा रही है योजनाओं की जानकारी।

भारत सरकार के विभिन्न योजनाओं को आमजनों तक पहुंचाने एवं इन योजनाओं के लाभ संभावित लाभुकों को देते हुए शत-प्रतिशत आच्छादन प्राप्त करने के उद्देश्य से भारत सरकार द्वारा संचालित ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ का आयोजन किया जा रहा है। इसके निमित्त आज गढ़वा जिला अंतर्गत रमना प्रखंड के हरादागकलां एवं डंडई प्रखंड के डंडई पंचायत में योजनाओं का प्रचार-प्रसार वाहन के माध्यम से किया गया एवं आमजनों के बीच योजनाओं की विशेषता से लोगों को अवगत कराया गया। प्रचार-प्रसार कार्य के दौरान उक्त क्षेत्रों में भारत सरकार एवं राज्य सरकार के सहयोग से चल रहे विभिन्न योजनाओं एवम बुनियादी सुविधाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया। देश के नागरिकों के लिए माननीय प्रधानमंत्री के भाषण का भी प्रसारण ग्रमीणों के बीच किया गया। एलईडी वैन से प्रचार-प्रसार किये जाने के दौरान काफी संख्या में ग्रामीण जनता उपस्थित रहें एवं भारत सरकार तथा राज्य सरकार के सहयोग से चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। इस संकल्प यात्रा में मुख्य रूप से फ्लैगशिप स्कीम्स फॉर रूरल अवेयरनेस एवं स्कीम्स फॉर अर्बन अवेयरनेस तथा जनजातीय जिलों एवं प्रखंडों के अंतर्गत भी विशेष स्कीमों को फोकस किया गया। उक्त मौके पर संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी व प्रखंड कर्मी समेत काफी संख्या में आम नागरिक उपस्थित थें, जिनके बीच विकसित भारत संकल्प हेतु शपथ ज्ञापन पढ़कर शपथ दिलाई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *