विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में शामिल हुए भाजपा नेता मनोज कुमार और विधायक पुष्पा देवी||

पूर्व सांसद भाजपा नेता मनोज कुमार और विधायक श्रीमति पुष्पा देवी विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम पाटन में शामिल हुए। विधायक श्रीमति पुष्पा देवी ने केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा की।
पूर्व सांसद भाजपा नेता मनोज कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि पूरे भारत में, एक परिवर्तनकारी अभियान चल रहा है। विकसित भारत संकल्प यात्रा, आशा का एक जीवंत कारवां है। यह सभी भारतीयों के घरों तक सशक्तिकरण और उज्जवल भविष्य को सुनिश्चित करती है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 15 नवंबर को झारखंड के खूंटी से विकसित भारत संकल्प यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस यात्रा का उद्देश्य विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में नागरिकों के बीच जागरूकता पैदा करना और योजनाओं के शत प्रतिशत संतृप्ति के लिए “जनभागीदारी” की भावना में उनकी भागीदारी को सुनिश्चित करना है। यह भारत सरकार की अब तक की सबसे बड़ी आउटरीच पहल है। यह पहल 25 जनवरी, 2024 तक देश भर में 2.60 लाख ग्राम पंचायतों और 4000 से अधिक शहरी स्थानीय निकायों को कवर करेगी।
इस कार्यक्रम में पाटन मंडल अध्यक्ष संजय सिंह, पाटन मंडल युवा अध्यक्ष अभिषेक सिंह, जिला परिषद विधायक प्रतिनिधि उमेश सिंह, किशनपुर मंडल युवा अध्यक्ष चंदन दुबे, पाटन मंडल मंत्री आनंद सिंह, राजू माली, सुरेंद्र सिंह, सगुना पंचायत मुखिया मंजू देवी, जिला कार्यकारिणी सदस्य अशोक तिवारी, बबलू दुबे, धनपत राम, आशा देवी, प्रमिला देवी, विभा देवी, अनीता देवी, भाजपा नेता विक्रम कुमार और पाटन किशनपुर मंडल के बहुत सारे भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।