विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का किया गया अयोजन ||

0
189b01ed-cd18-49e7-be9f-6d37b4c9981a

विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का किया गया अयोजन

 

पलामू ज़िले के नीलाम्बर पिताम्बर पुर प्रखंड में केंद्र सरकार की विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतिम दिन पंचायत चौरा और राजहारा में आयोजित किया गया।
जिसमे काफ़ी संख्या में लोग मौजुद हुए।कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों ने सामूहिक द्वीप प्रज्वलित कर किया। जिसमें विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी अमित तिवारी, लाल सूरज,मंडल अध्यक्ष जितेंद्र तिवारी,सांसद प्रतिनिधि अरुण सिंह,विधायक प्रतिनिधि निर्मल मेहता,नोडल पदाधिकारी बीपीआरओ विनय शर्मा,जेएसएलपीए बीपीएम शिव कुमार उपाध्याय,चौरा मुखिया गुड्डू पासवान,राजहारा मुखिया पति अनिल कुमार उपस्थिती रहें।कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र तिवारी एवम संचालन विनय शर्मा ने किया।कार्यक्रम को लेकर महिला स्वयं सहायता समूह के सदस्यों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।केंद्र सरकार की बहुउपयोगी योजना महिलाओं को आत्मनिर्भर एवम स्वालंबी बनाने हेतु चर्चा की गई।मौके पर पूर्व प्रत्याशी अमित तिवारी ने बताया की आज मोदी जी की गारंटी वाली सरकार 10 वर्ष पूरे करने जा रही है मोदी सरकार के पूर्व और आज विकास के मामले में आसमान जमीन का फर्क है।जहां पूर्व में बैंक में खाता खुलवाना बहुत बड़ी बात होती थी आज हरेक व्यक्ति के पास जनधन के माध्यम से खाता है और कहीं भी सीएसपी से पैसा निकल सकता है।
कार्यक्रम में सीएचसी लेस्लीगंज की मेडिकल टीम ने कई मरीजों को मौके पर इलाज़ भी की।ग्रामीण बैंक की चलंत वाहन भी मौजूद रही जो बैंक से समस्या का निवारण भी किया।मौके पर मीडिया प्रभारी ओमप्रकाश दुबे, भाजयुमो अध्यक्ष चंदन सोनी, कमलेश पाण्डेय, विजय ठाकुर,अंबिकेश शुक्ला सहित सैंकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *